Viral video: वाह रे प्यार, सूटकेस में प्रेमिका, हॉस्टल में एंट्री

Viral video: एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को सूटकेश में छुपाकर बॉयज होस्टल में ले जाने की कोशिश करता है, लेकिन उसे होस्टल की महिला गार्ड पकड़ लेती है. आगे क्या हुआ जानने के लिए देखिए इस वायरल वीडियो को, जिसने अभी सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है.

Viral video: सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक लड़का एक बड़ा सा सूटकेश लेकर होस्टल के रूम में जा रहा है. तभी होस्टल की महिला गार्ड उसे रोक लेती है और उसके सामान की जांच करने लगती है. जांच के दौरान सूटकेश से जो निकलता है, उसे देख सभी हैरान रह जाते हैं.

गार्ड ने लड़के को क्यों रोका?

दरअसल, लड़का सूटकेश के अंदर अपनी गर्लफ्रेंड को छुपाकर लेकर जा रहा था. तभी होस्टल की गार्ड को सूटकेश के अंदर से अजीब आवाजें सुनाई देती हैं. वह लड़के को रुकने को बोलती है. महिला गार्ड उससे पूछती है कि अंदर क्या है, जिस पर लड़का डरते हुए कहता है कि इसके अंदर कपड़े और रोजाना इस्तेमाल करने वाले सामान हैं. लेकिन गार्ड को उस पर शक हो गया था. पहले तो वह अपने हाथों से बैग को उठाने की कोशिश करती है, लेकिन बैग का वजन बहुत ज्यादा होने के कारण वह उसे उठा नहीं पाती है, जिससे उसका शक और भी बढ़ जाता है.

बैग खुलते ही सब रह गए हैरान

महिला गार्ड खुद से बैग सबके सामने खोल देती है. बैग जब खुलता है तो उसके अंदर लड़की बैठी मिलती है. वह इतना डर जाती है कि उसमें बैग से निकलने तक की हिम्मत नहीं रहती है. वीडियो में नजर आ रहा है कि सभी लोग मिलकर उसे बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं, पर लड़की निकलने का नाम नहीं लेती है. इस वीडियो को शेयर किया है @TheSquind नाम के यूजर ने.

यह भी पढ़े: Viral Video: Viral Video: डांसरों का बाप निकला हाथी, लगाए ऐसे ठुमके कि उड़ गए लोगों के होश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >