Viral Video: लवबर्ड का अनोखा बास्केटबॉल चैंपियनशिप, दिल को छू लेगा यह वायरल वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बास्केटबॉल मैच का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में सबसे खास बात है कि इसमें प्लेयर की जगह इंसान नहीं लवबर्ड हैं. वीडियो इंटरनेट पर काफी ट्रेंड कर रहा है. कुछ यूजर्स का दावा है कि वीडियो रियल नहीं एआई वीडियो है. वहीं कुछ लोग इस अनोखे मैच की तारीफ कर रहे हैं.

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो तहलका मचा देता है, ऐसा ही एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है. इस वीडियो में लवबर्ड के दो जोड़े बास्केटबॉल खेलते दिखाई दे रहे हैं. चारों पक्षी बास्केटबॉल कोर्ट पर खेलने के साथ-साथ मस्ती भी करते नजर आ रहे हैं. एक छोटे से बॉल को अपनी चोंच से पकड़कर दोनों जोड़े एक दूसरे के बास्केट में गेंद डाल रहे हैं. यह वीडियो क्लिप इतना प्यारा और मजेदार है कि लाखों लोग इसे देख चुके हैं. सोशल मीडिया पर यह काफी ट्रेंड कर रहा है.

कमाल के खिलाड़ी निकले ये पक्षी

वीडियो में दिख रहा है कि एक कमरे में बास्केटबॉल कोर्ट बना हुआ है. इसमें दो जोड़े दिखाई दे रहे हैं. दोनों जोड़े एक टीम की तरह खेल रहे हैं. चारों पक्षी लगातार गोल करने के लिए बॉल को अपनी चोंच से पकड़कर इधर-उधर घूम रहे हैं. वीडियो के कैप्शन पर लिखा है ‘यह लवबर्ड सिर्फ़ प्यारे ही नहीं हैं, इसमें खेल भी है. आपको यकीन नहीं होगा कि यह एक छोटे से बास्केटबॉल से क्या-क्या करता है. कमाल का हुनर, जिसमें पंख भी शामिल हैं.’ हालांकि वीडियो को लेकर कई यूजर्स का दावा है कि यह एक एआई वीडियो है.

वीडियो हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर लवबर्ड के बास्केटबॉल खेलने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि खेल के दौरान चारों पक्षियों जल्दी-जल्दी बास्केट करने की कोशिश कर रहे हैं. इस बीच पक्षियों में बॉल को लेकर आपसी खींचतान भी जारी है. दो पक्षी लगातार बॉल के लिए जूझते नजर आ रहे हैं. इसी दौरान एक पक्षी पूरी जोर लगाकर बॉल छीन लेता है और जल्दी से बास्केट करता है. वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है, कई यूजर्स ने इस पर कमेंट किया है.

क्या यह एआई वीडियो है?

कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि यह रियल वीडियो नहीं बल्कि फेक है. इसे एआई से बनाया गया है. एक यूजर ने लिखा ‘क्या ये एआई वीडियो है? अब मुझे उन सभी अति-शानदार वीडियो पर शक होने लगा है जो असंभव लगते हैं.’ एक और यूजर ने लिखा ‘इन्हें ट्रेंड कैसे किया गया है.’ एक और यूजर ने लिखा ‘यह लगभग अविश्वसनीय है – यह अद्भुत है.’ वहीं कई यूजर्स वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई लोगों ने हार्ट के सिंबल वाला इमोजी बनाकर रिप्लाई किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >