Viral Video: सड़क पर उतर गया शेर का पूरा परिवार, ‘राज परिवार’ को देख बंध गई लोगों की घिग्गी, वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि सड़क पर शेर और शेरनियां इधर-उधर घूम रहे हैं. कई वाहन शेरों को देखकर रुक गए हैं. वहां मौजूद लोग भी डरे हुए हैं. किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा कि आज पूरी जंगल का राज परिवार सड़क पर क्या करने आ गया है.

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया में काफी तेजी से ट्रेंड कर रहा है. वीडियो एक शेर के परिवार से जुड़ा है. इस झुंड में शेर और शेरनियां हैं, जो जंगल छोड़ सड़क पर उतर गए हैं. सड़क पर शेरों के आ जाने से लोगों में दहशत है. शेर का पूरा परिवार सड़क पर बेखौफ घूम रहा है. सड़क पर मौजूद वाहनों को देखकर शेरों का झुंड भी अचरज में हैं.

सड़क पर उतरा शेर का परिवार

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि सड़क पर शेर और शेरनियां इधर-उधर घूम रहे हैं. कई वाहन शेरों को देखकर रुक गए हैं. वहां मौजूद लोग भी डरे हुए हैं. किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा कि आज पूरी जंगल का राज परिवार सड़क पर क्या करने आ गया है. शेरों के सड़क पर उतर जाने से पूरा यातायात थम गया है.

https://twitter.com/AMAZlNGNATURE/status/1940197322333323593

वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है. वीडियो को एक्स के प्लेटफॉर्म पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को साढ़े 4 लाख के करीब लोगों ने देख लिया है. वाहनों के बीच शेरों का झुंड भी काफी असहज महसूस कर रहा है. कई लोगों ने वीडियो को लाइक और शेयर किया है. कई यूजर्स ने इसपर कमेंट भी किया है.

लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया

वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोगों ने प्रतिक्रिया दी है. एक यूजर ने लिखा ‘निश्चित रूप से यह समय कार से बाहर निकलने का नहीं है.’ एक अन्य यूजर ने मजाकिया लहजे में कहा ‘आपको कार से बाहर निकलने में कितना पैसा लगेगा?’ कई यूजर्स ने अमेजिंग, आश्चर्य लिखा है. कईयों ने इमोजी बनाकर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >