Viral Video : एंबुलेंस पहुंचते ही रुक गई मारपीट, दिया रास्ता, फिर चले खूब लात-घूंसे

Viral Video : केरल की सड़क पर लात-घूंसे जमकर चल रहे थे. तभी आ धमकी एंबुलेंस और सन्‍नाटा पसर गया. एंबुलेंस के जाते ही लोग फिर जानी दुश्मन बन गये.

Viral Video : केरल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि सड़क पर कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं. इसी बीच वहां एक एंबुलेंस पहुंच जाती है. इसके बाद चंद सेकेंड के लिए मारपीट रुक जाती है. कुछ लोग सामने आते हैं और एंबुलेंस को आगे जाने के लिए जगह देते हैं. एम्बुलेंस अभी 10 मीटर भी नहीं बढ़ा होगा कि लोग फिर एक दूसरे को धक्का देने लगते हैं. इसके बाद क्या लात-घूंसों का दौर फिर शुरू हो जाता है. यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसपर यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. झगड़ा केरल में कांग्रेस पार्टी और उसके बागी नेता व सीपीआई(एम) नेताओं के बीच होने की बात सामने आ रही है. आप भी देखें ये वीडियो

Read Also : Viral Video: सरपंच गर्लफ्रेंड के साथ घूम रहा था, पत्नी ने लड़की को पीटा, सोशल मीडिया यूजर बोले- पति को कूटना था

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >