Viral Video: 'तू बाप है? ओवर मत कर… पार्क में प्रेमी के साथ पकड़ी गई पत्नी तो पति पर ही लगी चिल्लाने

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक शादीशुदा महिला पार्क में अपने प्रेमी के साथ घूमने आई है, जिसे उसका पति देख लेता है. महिला का पति जब उसे सवाल करता है, तो महिला उस पर चिल्लाने लगती है और कहती है, "ज्यादा रिएक्ट मत करो. तुम ज्यादा कर रहे हो."

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक पिता अपने छोटे से बच्चे को लेकर पार्क में घूमने आया हुआ है. बच्चे को देखकर लग रहा है कि शायद वह 4 से 5 महीने का होगा. इस दौरान उसकी नजर एक महिला पर पड़ती है, जो एक आदमी के साथ पार्क में बैठी हुई है. पास जाने पर पता चलता है कि वह उसी की पत्नी है. यह देखकर आदमी का गुस्सा भड़क जाता है और वह महिला के पास जाता है. महिला उसे देखकर घबड़ा जाती है.

लेकिन इसके बावजूद पति जब वह उसे सवाल करता है, तो पत्नी उसे उल्टा जवाब देने लगती है. पति कहता है, “आज तुमने हद पार कर दिया है,” जिस पर पत्नी कहती है, “तुम ज्यादा कर रहे हो.” वह बच्चे का हवाला देने लगती है, जिस पर पति कहता है, “मैं ही हूं जो सब कर रहा हूं बच्चे के लिए, तुम कुछ नहीं रही हो. मेरा मुंह मत खुलवाओ. अब मैं तुमसे बात भी नहीं करना चाहता हूं. तुम चली जाओ.” इस पर पत्नी फिर कहती है, “तुम ज्यादा रिएक्ट कर रहे हो. ज्यादा मत करो.” इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का महिला के लिए गुस्सा भड़क गया है और लोगों ने महिला की इस हरकत की कड़ी निंदा की है.

यह भी पढ़े: Viral video: मां… बस एक बार आ जाओ! अस्पताल में फूट-फूट कर रोता रहा 94 साल का बेटा, वीडियो देखकर नहीं रुकेंगे आंसू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >