Viral Video : पत्नी ने मारा दहेज का ताना, पति ने ससुराल से मिले सारे सामान में लगी दी आग

Viral Video : पत्नी ने दहेज का ताना मारा जिसे पति सहन नहीं कर सका. उसने घर का पूरा सामान निकालकर उसमें आग लगा दी. देखें वायरल वीडियो

Viral Video : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पति को इतना गुस्सा आया कि उसने पूरे घर के सामना में आग लगा दी. इसका वीडियो सामने आया है. दावा किया जा रहा है कि शख्स ने पत्नी से लड़ाई होने के बाद गुस्से में ससुराल से मिले दहेज के सारे सामान में आग लगा दी. समान में आग लगाने के बाद पति घर के बाहर ही आराम से टहलता हुआ वीडियो में दिख रहा है. घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर की बताई जा रही है. सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची. पहले समान में लगी आग को बुझाया गया. इसके बाद पुलिस ने दोनों पति-पत्नी को थाने लेकर पहुंची. यहां दोनों को समझाया गया. देखें वायरल वीडियो

शुरुआत में पड़ोसियों को शक था कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है. हालांकि, पुलिस जांच में पता चला कि पति ने झगड़े के बाद गुस्से में जानबूझकर आग लगाई थी.

Read Also : Viral Video : बांग्लादेश में हिंदुओं को डंडा लेकर दौड़ाया, चुपचाप देखती रही पुलिस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >