Viral Video: ट्रेन छूट गई, मां दौड़ती रही… फिर जो हुआ, उसे देख दंग रह जाएंगे आप

Viral Video: महिला अपने बच्चे के लिए दूध लेने ट्रेन से उतरी, लेकिन वापस आने से पहले ही ट्रेन खुल पड़ी. ट्रेन के पीछे भागते हुए महिला का वीडियो वायरल हो रहा है.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक महिला दौड़कर चलती ट्रेन के पीछे रोते हुए भाग रही है. बताया जा रहा है कि महिला अपने बच्चों के साथ ट्रेन में सफर कर रही थी. जब ट्रेन स्टेशन पर रुकती है, वह ट्रेन से उतरकर अपने बच्चे के लिए दूध लाने जाती है. जब तक वह वापस आती है, ट्रेन के चलने का समय हो जाता है. महिला के सामने ही ट्रेन चल पड़ती है, और वह रो-रोकर ट्रेन के पीछे भागती है.

महिला को इस तरह रोते हुए भागते देख ट्रेन चालक उसे देखता है, जिसके बाद शायद वह समझ जाता है कि कुछ हुआ है और ट्रेन को रोक देता है. बाद में महिला अपने आंसुओं को पोछकर दौड़कर ट्रेन के अंदर भागती है. सोशल मीडिया पर लोगों ने इस वीडियो को प्यार देते हुए ट्रेन चालक की खूब प्रशंसा की है. इस वीडियो को @inform.in नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video: मछली चुराने के जुर्म में बिल्ली हुई गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >