Viral Video : दबंग रेस्टोरेंट में पटकने लगे कुर्सियां, करने लगे हंगामा, खाना छोड़ भागे लोग

Viral Video : गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित एक रेस्टोरेंट में कुछ दबंग घुस गए और जमकर हंगामा और तोड़फोड़ करने लगे. घटना के दौरान महिलाएं और बच्चे घबरा गए. पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

Viral Video : गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र में स्थित एक रेस्टोरेंट में उस समय हंगामा मच गया जब कुछ दबंग वहां घुस आए. वे जमकर तोड़फोड़ करने लगे. घटना के वक्त कई लोग रेस्टोरेंट में भोजन कर रहे थे जो इधर–उधर भागने लगे. अचानक हुए इस हमले से वहां मौजूद महिलाएं और बच्चे घबरा गए और दौड़कर जान बचाई. पूरी घटना रेस्टोरेंट के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है. पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मामले का वीडियो वायरल हो रहा है जिसपर यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. देखें वायरल वीडियो.

दबंग रेस्टोरेंट के अंदर घुसते ही शुरू कर देते हैं तोड़फोड़

गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन में तोड़फोड़ की घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी गई है. घटना के सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे दबंग रेस्टोरेंट के अंदर घुसते ही तोड़फोड़ शुरू कर देते हैं. उन्हें देख वहां मौजूद लोग घबरा जाते हैं और जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगते हैं. माहौल अफरातफरी वाला हो जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >