जबलपुर बोट हादसे की तस्वीर (Photo: X)

जबलपुर बोट हादसा: डूबने से पहले मां ने बेटे को सीने से लगाया, आखिरी पल कैमरे में कैद

Viral Video : जबलपुर में क्रूज पलटने से पहले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मां अपने चार साल के बेटे को कसकर पकड़े दिख रही है. हादसे के बाद दोनों के शव एक ही लाइफ जैकेट में लिपटे मिले. नीचे देखें वीडियो.

Viral Video : जबलपुर में हुए क्रूज हादसे का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो बेहद भावुक कर देने वाला है. इस वीडियो में एक मां अपने चार साल के बेटे को आखिरी बार कसकर पकड़े दिख रही है. नाव में पानी घुस रहा था और लोग जल्दी-जल्दी लाइफ जैकेट बांट रहे थे. इसी दौरान मां अपने बच्चे को सीने से लगाए रही. इस दर्दनाक हादसे में कुल 9 लोगों की जान चली गई, जिससे हर कोई सदमे में है. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

वीडियो में मां और उसका बेटा बाईं ओर दिखाई देते हैं, ठीक उस वक्त जब गुरुवार (30 अप्रैल) शाम बरगी डैम के पानी में क्रूज पलटने वाला था. कुछ ही घंटों बाद रेस्क्यू टीम ने दोनों के शव पानी से निकाले, जो एक ही लाइफ जैकेट में साथ लिपटे मिले. यही तस्वीर इस दर्दनाक हादसे की सबसे दिल दहला देने वाली याद बन गई, जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं. शव जब किनारे लाए गए तो परिवार वाले फूट-फूटकर रो पड़े. मौके पर पहुंचे मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह भी इसे देखकर खुद को संभाल नहीं पाए और उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े.

यह भी पढ़ें : जबलपुर नाव हादसा : 4 साल के बेटे को सीने से लगाए मिली महिला, शव जैसे ही निकला रोने लगे लोग

मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हुई

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में नर्मदा नदी पर बने बरगी बांध में क्रूज पलटने की घटना में शुक्रवार (1 मई) को पांच अन्य शव बरामद होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई. वहीं छह लोग अब भी लापता हैं. अधिकारियों ने बताया कि सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >