Viral Video: पापा के साथ नहाते हुए नन्हे हाथी का प्यारा वीडियो आया सामने!

Viral video: पिता के साथ नहाते हुए नन्हे हाथी का वीडियो सामने आया है. वीडियो में नन्हा हाथी अपनी छोटी सूंड में पानी भरकर खुद पर पानी डालने की कोशिश करता है लेकिन डाल नहीं पाता है जिसके बाद हाथी के पिता उसे नहलाते हुए नजर आते हैं.

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नन्हें हाथी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि नन्हा हाथी पिता के साथ नहाने आया हुआ है. दोनों खेलने में लगे हुए टब से पानी निकालकर नहाना शुरू करते हैं. लेकिन नन्हें हाथी का सूंड छोटा होने के कारण वह खुद पर पानी नहीं डाल पाता है. जिसके बाद उसके पिता उसे अपने सामने खड़ा कर देते हैं और उस पर पानी डालकर उसे नहलाना शुरू कर देते हैं.

नन्हा हाथी भी अपने पिता पर पानी डालने की कोशिश करने लगता है. लेकिन वह उन पर पानी की कुछ बूंदें ही गिरा पाता है. नन्हें हाथी को देखकर साफ पता चलता है कि उसे अपने पिता के साथ ऐसे पानी में खेलते हुए बहुत मजा आ रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. जहां इसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है और लाइक किया है.

यह भी पढ़े: Viral Video : सांप ने खा लिया बिल्ली का बच्चा, इसके बाद जो हुआ…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >