Viral Video : पापा की जान होती है बेटी, मासूम को पेट से चिपकाया और चलाने निकला ऑटो

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो वायरल है, जिसमें बेंगलुरु का एक ऑटो ड्राइवर अपनी छोटी बेटी को गोद में लेकर ऑटो चला रहा है. यह वीडियो पिता के प्यार और संघर्ष को दिखाता है, जो दिल छू ले रहा है. वीडियो देखकर लोग भावुक हो जा रहे हैं. आप भी देखें ये वीडियो.

Viral Video : एक पिता अपनी पूरी जिंदगी बच्चों को बेहतर जीवन देने में लगा देते हैं. खुद चाहे कितनी भी तकलीफों से गुजरें, लेकिन अपने बच्चों पर जरा-सी भी आंच नहीं आने देना चाहता है. वह हमेशा अपने बच्चे का सहारा बनकर खड़ा रहता है. इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर यूजर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ यूजर को वीडियो भावुक भी कर रहा है. देखें वीडियो.

क्या नजर आ रहा है वायरल वीडियो में

एक भावुक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पिता बच्चों की देखभाल करते हुए रोजी-रोटी कमाने की जद्दोजहद करता नजर आ रहा है. वीडियो बेंगलुरु का बताया जा रहा है. वीडियो में एक ऑटो ड्राइवर दिख रहा है जो अपनी छोटी बच्ची को गोद में लेकर सड़कों पर ऑटो चला रहा है. वीडियो बेंगलुरु की एक महिला ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया. वीडियो में दिख रहा है कि ऑटो ड्राइवर ने अपनी बेटी को बेबी कैरियर बैग में बांधकर एक हाथ से पकड़ रखा है और दूसरे हाथ से सड़कों पर ऑटो चला रहा है.

इस भावुक वीडियो को इंस्टाग्राम पर @rithuuuuuu._ नाम की यूजर ने शेयर किया है, जो तेजी से वायरल होने लगा है. अब तक इस पर 75 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. वीडियो के साथ महिला ने कैप्शन लिखा, “वह पैसे कमाने के लिए गाड़ी चलाते हैं, लेकिन गोद में वही है, जिसके लिए वह कमाते हैं.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >