Viral Video: देशी टेक्नोलॉजी है, खेती करने की इस तकनीक को देखकर रह जाएंगे दंग, वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: देश में जुगाड़ टेक्नोलॉजी की कोई कमी नहीं है. ऐसे जुगाड़ू लोग कबाड़ से भी चमत्कार करने की ताकत रखते हैं. इनका देसी जुगाड़ भी सोशल मीडिया में कभी कभी आग लगा देते है. ये जुगाड़बाज कभी ऐसी तकनीक निकाल देते हैं जो अच्छी खासी रकम खर्च करने पर नहीं आता. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स देसी जुगाड़ से लोगों को अचरज में डाल दिया है.

Viral Video: सोशल मीडिया के इस दौर में आए दिन कुछ न कुछ अनोखा देखने को मिल ही जाता है. हाल के दिनों में ऐसा ही एक अनोखा वीडियो इंटरनेट में तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक किसान अपनी पीठ पर घाट लटकाकर रोपनी का काम कर रहा है. काफी देर झुके रहने के बाद जब उसे थकान महसूस होने लगती है तो वो उसी खाट पर बैठ जाता है. सबसे बड़ी बात की उसने ऐसा देसी जुगाड़ लगाया है जिससे उसे बार-बार खटिया उठाना और बिछाना नहीं पड़ता, और थकने पर वह उसी खटिया पर बैठकर आराम करता है. यह नजारा न केवल हैरान करने वाला है. इस देशी जुगाड़ को लोगों ने काफी पसंद किया है. वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है.0

गजब का भिड़ाया देसी जुगाड़

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है. इसमें दिख रहा है कि रोपनी का काम करते एक किसान की पीठ पर एक छोटी सी खटिया बंधी है, जिसे उसने रस्सी या कपड़े की मदद से कसकर बांध रखा है. जैसे ही वह थकता है, वह खटिया को जमीन पर रखता है और उस पर बैठकर सुस्ताने लगता है. यह दृश्य न सिर्फ मजेदार है, बल्कि यह उसकी मेहनत और सूझबूझ को भी दर्शा रहा है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, और लोग इसे देखकर हैरान होने के साथ-साथ किसान की इस अनोखी तकनीक की तारीफ भी कर रहे हैं.

इंटरनेट में धूम मचा रहा वीडियो

यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. लाखों लोगों ने वीडियो को देखा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर pakamatbro के आईजी से शेयर किया गया है. इसे अब तक 26 लाख लोगों ने देख लिया है. करीब 2 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है. इस वीडियो पर कमेंट की बाढ़ सी आ गई है. एक यूजर ने लिखा क्या टैलेंट है भाई. वहीं एक और यूजर ने कमेंट किया कि तुमने तो कमाल कर दिया. कई यूजर्स ने हंसने वाला इमोजी से अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >