Viral Video Desi Jugaad: कपड़े सुखाने की निंजा टेक्निक, देसी जुगाड़ देखकर घूम जाएगा दिमाग, वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video Desi Jugaad: सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दिख रहा है कि एक महिला छत पर कपड़े फैलाकर उसके ऊपर प्लास्टिक रख दी है. यह देसी जुगाड़ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Viral Video Desi Jugaad: बारिश के दिनों में महिलाओं के सामने सबसे बड़ी समस्या कपड़ा सुखाने की होती है. धोने के बाद बरसात में कपड़े सुखाने में जो समस्या आती है उसे एक गृहिणी ही जानती है. इसी को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि महिला छत पर कपड़े सुखाने के लिए डाल रही है. लेकिन, बारिश में कपड़े सूखने की बजाए भीगने का खतरा ज्यादा रहता है. ऐसे में इस महिला ने एक गजब का देसी जुगाड़ लगाया है. इनकी निंजा टेक्निक देखकर अच्छे-अच्छे लोग भी माथा पीट रहे हैं.

लोगों के सामने आई कपड़े सुखाने की निंजा टेक्निक

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दिख रहा है कि एक महिला छत पर कपड़े फैलाकर उसके ऊपर प्लास्टिक रख दी है. यह देसी जुगाड़ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो क्लिप में दिख रहा है कि महिला रस्सी में कपड़े डालकर उसके ऊपर प्लास्टिक से कवर कर दे रही है. इस देसी जुगाड़ से अगर बारिश आ भी जाए तो कप���़े बारिश के पानी से गिले नहीं होंगे.

वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर यह देसी जुगाड़ तेजी से वायरल हुआ है. इस वीडियो को अब 6 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके है. हजारों लोगों ने वीडियो को शेयर किया है. सैकड़ों लोगों ने इस पर कमेंट किया है. वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @antim_jatin_dhiman नाम के यूजर ने पोस्ट किया है. कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट किया है. यूजर्स ने इस महिला के आइडिया को टू गुड कहा है. कई लोगों ने इमोजी बनाकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. सोशल मीडिया पर यह देसी जुगाड़ वाला वीडियो धूम मचा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >