Viral Video: कोबरा ने जब रोक दिया शेरनियों का रास्ता, वीडियो देखकर हो जाएंगे हैरान

Viral Video: वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि दो शेरनियां घूम रही होती हैं, तभी अचानक उनके सामने कोबरा सांप आ जाता है. उसे देखकर शेरनियां डर जाती हैं और वहीं रुक जाती हैं. देखें वायरल वीडियो.

Viral Video: शेर को जंगल का राजा कहा जाता है क्योंकि वह बेहद ताकतवर और खतरनाक जानवर होता है. आमतौर पर उसके सामने कोई नहीं टिकता है.  सोशल मीडिया पर शेर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह सांप से डरता हुआ नजर आ रहा है. वीडियो में दो शेरनियां और एक कोबरा सांप आमने-सामने नजर आ रहे हैं. यह दृश्य बेहद अकल्पनीय है और देखने वालों को चौंका दे रहा है. सोशल मीडिया पर यूजर लगातार रिएक्शन वीडियो को देखकर दे रहे हैं. देखें वीडियो.

क्या खास नजर आ रहा है वायरल वीडियो में

वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि दो शेरनियां जंगल में घूम रही होती हैं, तभी अचानक उनके रास्ते में एक कोबरा सांप आ जाता है. कोबरा को देखते ही शेरनियां डरकर वहीं रुक जाती हैं और आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं कर पातीं. कुछ देर तक दोनों उसे घूरती रहती हैं, फिर कोबरा एक बिल में चला जाता है. उसके जाने के बाद शेरनियां आगे बढ़ती हैं, तभी वहां एक छिपकली नजर आती है, जिसे कोबरा शिकार कर रहा था. छिपकली को देखकर शेरनियां फिर डर जाती हैं. दोनों यह सोचकर कि कोबरा फिर लौट आया है. शेरनियां छिपकली को काफी देर तक घूरती रहती है.

किसने वीडियो किया शेयर

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह वीडियो daniel_wildlife_photography नामक अकाउंट से शेयर किया गया है. इसे यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >