Viral Video : 36 के 36 गुण मिल गए! दूल्हा-दुल्हन ने स्टेज पर किया गरदा डांस

Viral Video : दूल्हा-दुल्हन के डांस का वीडियो सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया है. कमेंट सेक्शन में यूजर्स कपल की तारीफ करते नहीं थक रहे—“फिल्मी जोड़ी,” “कमाल कर दिया,” और “36 के 36 गुण मिल गए” जैसे कमेंट्स छाए हुए हैं. आप भी देखें ये शानदार वीडियो को और करें इनकी तारीफ.

Viral Video : शादी का सीजन शुरू होते ही सोशल मीडिया पर डांस वीडियोज और रील्स की भरमार हो जाती है. हाल ही में एक कपल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों डांस करते नजर आ रहे हैं. “तुमसा कोई प्यारा” गाने पर शानदार डांस करते कपल का वीडियो वायरल होने के बाद यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. यूजर कपल की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं. पहले जहां शादियां सिर्फ रस्मों तक सीमित थीं, अब वे मनोरंजन का बड़ा माध्यम बनती नजर आतीं हैं. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दूल्हा-दुल्हन अपने रिसेप्शन में स्टेज पर बॉलीवुड गाने “तुमसा कोई प्यारा” पर शानदार डांस करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो की खास बात उनकी जबरदस्त केमिस्ट्री है, जो हर बीट पर तालमेल के साथ नजर आ रही है. वीडियो को देखकर लोग कमेंट सेक्शन में उन्हें “परफेक्ट कपल” कह रहे हैं. उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं. एक यूजर ने लिखा–36 के 36 गुण मिल गए़.

यह भी पढ़ें : Viral Video: वाह रे एटीट्यूड! 7 साल बाद पचासा क्या जड़ा कि बुमराह से ही भिड़ गया यह बल्लेबाज, इसलिए नहीं पूछता BCCI!

दूल्हा-दुल्हन के डांस को लोग कैमरे में करने लगे कैद

वायरल हो रहे इस वीडियो में शादी का जश्न पूरे शबाब पर नजर आ रहा है. घर का माहौल पूरी तरह शादी में रंगा हुआ है, चारों तरफ मेहमानों की भीड़ और कैमरे की चमक दिख रही है. दूल्हा-दुल्हन के डांस पर मेहमान तालियां बजाकर और चीयर करके उनका हौसला बढ़ाते नजर आ रहे हैं. कई लोग मोबाइल से इस खास पल को रिकॉर्ड कर रहे हैं ताकि यादगार बना सकें. वीडियो में परिवार की खुशी और उत्साह साफ झलक रहा है, जिससे पता चलता है कि सभी लोग इस शादी को दिल से एंजॉय कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >