Viral Video: सांपों का सबसे बड़ा दुश्मन है यह कपड़ा! एक कदम भी नहीं रेंग सकता, यकीन न हो तो देख लें वीडियो

Viral Video: वीडियो में दावा किया जा रहा है कि सांप माइक्रोफाइबर कपड़े पर बिल्कुल आगे नहीं बढ़ पा रहा है. तमाम कोशिश के बाद भी वह एक ही जगह है, आगे नहीं बढ़ पा रहा है. वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हुआ है.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि सांप माइक्रोफाइबर कपड़े पर रेंग नहीं सकते. सत्यता की परख के लिए वीडियो में एक सांप को माइक्रोफाइबर की सतह पर फिसलते और रेंगने में नाकाम होते देखा जा सकता है. यह दृश्य देखकर लोग न सिर्फ अचरज कर रहे हैं, बल्कि कई यूजर्स सवाल भी कर रहे हैं कि क्या वाकई सांप माइक्रोफाइबर पर नहीं रेंग सकता है. इस वीडियो ने लाखों लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है.

एक ही जगह फिसल रहा सांप

वीडियो में एक सफेद रंग का सांप दिखाई दे रहा है. जिसे एक वेलवेट कलर के माइक्रोफाइबर कपड़े पर छोड़ दिया गया है. सांप उस खास कपड़े पर रेंग कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा है. लेकिन सांप बार-बार फिसल जाता है. वह स्थिर पकड़ बनाने में असमर्थ दिखता है और माइक्रोफाइबर की चिकनी सतह पर बेबस नजर आता है. इस वीडियो को देखकर कई यूजर्स हैरान हैं. चट्टानों, मिट्टी या पेड़ों पर आसानी से रेंगने वाला सांप एक माइक्रोफाइबर कपड़े पर रेंगने या फिर आगे बढ़ने में पूरी तरह असमर्थ दिखाई दे रहा है.

क्या हो सकता है कारण?

वीडियो में दावा किया जा रहा है कि सांप माइक्रोफाइबर कपड़े पर बिल्कुल आगे नहीं बढ़ पा रहा है. इसका कारण हो सकता है कि सांप बिना पैरों वाला सरीसृप प्रजाति हैं, जो अपने शरीर के स्केल्स और मांसपेशियों के संकुचन के जरिए रेंगता है. स्केल्स जमीन से घर्षण पैदा करते हैं, जो सांपों को आगे बढ़ने में मदद करते हैं. लेकिन माइक्रोफाइबर के अत्यधिक चिकना और रेशेदार होने के कारण घर्षण को कम कर देता है. जिसके कारण सांप को इसपर सही पकड़ नहीं मिल पाती है, वो चलने में असमर्थ हो जाता है. सारी चीजे वायरल वीडियो के मुताबिक बताई जा रही है.

वायरल हो रहा वीडियो

माइक्रोफाइबर कपड़े पर रेंगने की कोशिश करते सांप का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. अब तक वीडियो को 16 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है. यूजर्स ने वीडियो को लाइक और शेयर भी किया है. कई लोगों ने अचरज जताते हुए कई तरह के कमेंट किए हैं. एक यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा ‘वह भी हममें से अधिकांश लोगों की तरह ही महसूस करता है – मैं जा रहा हूं, धिक्कार है. मैं कहीं क्यों नहीं पहुंच पा रहा हूं?’ एक अन्य यूजर ने हंसता हुआ इमोजी के साथ लिखा ‘तो माइक्रोफाइबर सांपों के लिए ट्रेडमिल की तरह है.’ सोशल मीडिया पर इस रोचक वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >