Viral Video: नन्हा हाथी निकला सफाई का शौकीन, जमीन पर झाड़ू लगाकर जीता लोगों का दिल

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक नन्हे हाथी को जमीन पर झाड़ू लगाते हुए देखा जा सकता है. इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग खुद हाथी की तारीफ करने से रोक नहीं पा रहे हैं. आप भी देखिए इस वायरल वीडियो को.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक नन्हा हाथी सूंड की मदद से एक लंबे झाड़ू को पकड़कर जमीन पर झाड़ू लगा रहा है. वह अपने छोटे-छोटे कदमों से आगे बढ़ता हुआ जमीन पर गिरी पत्तियों को झाड़ू की मदद से साफ करता है. हाथी के बच्चे को इस तरह से सफाई करते हुए देखकर लोग वहीं रुक जाते हैं और उसका वीडियो बनाते हैं.

सोशल मीडिया पर हाथी की सराहना की जा रही है. सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि हमें इंसानों को हाथी के बच्चे से सफाई करना सीखना चाहिए. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देखा है और हाथी की तारीफ की है.

यह भी पढ़े: Viral Video: महिला के बालों से खेल रहा था गोरिल्ला, पत्नी ने रंगे हाथों पकड़कर कर दी धुनाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >