Viral Video: जेल से रिहा होते ही कैदी ने ‘Blue Eyes’ गाने पर लगाए मस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो

Viral Video: उत्तर प्रदेश में जेल से रिहा होते ही एक कैदी खुशी में ‘ब्लू आईस’ गाने पर जबरदस्त ठुमके लगाने लगा. देखें ये वायरल वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बड़ा ही मजेदार वीडियो वायरल है, जिसमें एक कैदी जेल से रिहा होने के बाद ठुमके लगाते दिख रहा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश का है, जहां एक शख्स को किसी अपराध के कारण 9 महीने के लिए जेल की सजा दी गई थी. इसके बाद जब शख्स अपनी सजा पूरी कर बाहर निकला तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. वह जेल के दरवाजे पर ही खुशी से हनी सिंह के गाने ‘ब्लू आईस’ पर जमकर ठुमके लगाने लगता है. वीडियो में कुछ पुलिस वाले भी नजर आ रहे हैं, जो कि जेल के दरवाजे पर खड़े होकर उसे देख रहे हैं. लेकिन आदमी इन सब से बेफिक्र अपनी रिहाई का जश्न मनाने में लगा रहता है. सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आदमी के बेहतरीन डांस मूव्स की हंसते हुए प्रशंसा की है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम @sarcasmicgag नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >