Viral Post: रेलवे ने यात्री को परोसा कनखजूरे वाला रायता, पोस्ट वायरल, IRCTC पर फूटा लोगों का गुस्सा

Viral Post: ट्रेन सफर के दौरान एक यात्री ने परोसे गए खाने में कीड़ा मिलने की शिकायत की है. जिसके बाद सोशल मीडिया में लोगों का गुस्सा IRCTC पर फूटा है.

Viral Post: भारतीय रेल की चर्चा यात्री सुविधाओं को लेकर हमेशा होती रहती है. खास कर साफ-सफाई और यात्रियों को परोसे जाने वाले खाने को लेकर. इस समय सोशल मीडिया में एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक यात्री ने दावा किया है कि रेलवे की ओर से उसे जो खाना परोसा गया, उसमें रायते में कनखजूरा पाया गया. बड़ी बात है कि यह घटना वीआईपी एग्जीक्यूटिव लाउंज में घटी है.

आर्यंश के पोस्ट से बवाल, सोशल मीडिया में ‘फैला रायता’

आर्यंश नाम के शख्स ने खाने में कनखजूरा मिलने का दावा करते हुए 21 अक्टूबर को एक्स पर एक पोस्ट डाला था. जिसमें उसने रेलवे पर तंज कसते हुए तस्वीर के साथ लिखा था, ‘हां, निश्चित रूप से, भारतीय रेलवे के भोजन की गुणवत्ता में सुधार हुआ है, अब वे अधिक प्रोटीन वाला रायता परोस रहे हैं’. उसने अपने एक और पोस्ट में बताया कि यह घटना आईआरसीटीसी के वीआईपी एग्जीक्यूटिव लाउंज में घटी. यात्री ने अपने पोस्ट में लिखा, आप सामान्य ट्रेनों या पेंट्री कारों की गुणवत्ता की कल्पना कर सकते हैं. आर्यंश के पोस्ट पर लगातार लोगों की प्रतिक्रिया आ रही है. यूजर्स रेलवे पर सवाल उठा रहे हैं. एक शख्स ने लिखा, ‘यही कारण है कि मैं टिकट बुक करते समय कभी भी ट्रेन का खाना नहीं चुनता’. डॉ. रिम्पी शर्मा नाम के एक यूजर ने लिखा, रेलवे वाले प्रोटीन पर कितना ध्यान देते हैं.

‘इसलिए मम्मी हमेशा खाना पैक करके देती है’

रेलवे यात्री के पोस्ट पर रिचू जैन नाम के एक शख्स ने लिखा, इसलिए मम्मी हमेशा खाना पैक करके भेजती है. उज्ज्वल अथर्व नाम के अन्य यूजर ने लिखा, भाई मैं तो भूखा मर जाऊं, लेकिन रेलवे का खाना नहीं खाता. एक शख्स ने तंज कसते हुए लिखा, ‘भाई कॉम्प्लीमेंट्री नॉनवेज मिला है एन्जॉय करो’.

रेलवे ने की कार्रवाई

आर्यंश का पोस्ट जब वायरल हुआ तो रेलवे ने बड़ी कार्रवाई की. आईआरसीटीसी ने आर्यंश के पोस्ट पर लिखा, महोदय, असुविधा के लिए खेद है. कृपया तत्काल कार्रवाई के लिए रसीद/बुकिंग विवरण, स्टेशन का नाम और मोबाइल नंबर साझा करें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >