Viral Video : मिठाई देखकर ललचो मत! ये AI का कमाल है

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें भारतीय मिठाईयां नजर आ रहीं हैं. इसे देखकर लोगों के मुंह में पानी आ जा रहा है. देखें क्या खास है वीडियो में?

Viral Video :  AI वाकई इंटरनेट पर छा गया है. चाहे वह शानदार कला हो, क्रिएटिव डिजाइन हो या कुछ भी, यह हर जगह नजर आ रहा है. आपने शायद वायरल AI फूड वीडियोस को भी देखा होगा. कुछ तो इतने लाजवाब लगते हैं कि आप मोबाइल स्क्रीन के जरिए उन्हें महसूस कर सकते हैं. हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो आपके दिल को  भी छू लेगा. यह वीडियो Instagram पेज @jayprints द्वारा शेयर किया गया है. इसमें कुछ पसंदीदा भारतीय मिठाइयों को AI की जादू से खूबसूरती से फिर से डिजाइन किया गया है. यूजर इस पर दीवाने हो रहे हैं. हमें पूरा यकीन है कि आप भी हो जाएंगे. देखें वायरल वीडियो.

वीडियो की शुरुआत एक खूबसूरत आम लस्सी के शॉट से होती है. यह बिल्कुल सपना जैसा लग रहा है. इसके बाद, आप एक गिलास में डाला गया बादाम मिल्क देखेंगे. इसके बाद एक महिला को मीठे पान बाइट्स तैयार करते हुए देखा जा सकता है, फिर आती हैं आम कुल्फी, फलूदा, गाजर का हलवा, गुलाब जामुन, क्रीमी खीर, और कुरकुरी जलेबियों की लाजवाब तस्वीरें जो आपको भी जरूर लुभाएगी. वीडियो के कैप्शन में लिखा है: “भारत की मिठाइयां: आम लस्सी के घूमें, बादाम मिल्क की नदियां, मीठे पान बाइट्स, आम कुल्फी की ठंडक, फलूदा के लेयर, गाजर हलवे की चमक…आपका पसंदीदा भारतीय मिठाई कौन सा है?”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >