Kargil Vijay Diwas: कारगिल में पीएम मोदी करेंगे विस्फोट, बनेगी दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग

Kargil Vijay Diwas: 25वें कारगिल विजय दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कारगिल युद्ध स्मारक का दौरा करेंगे. इस दौरान वो देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले भारतीय सेना के बहादुर सिपाहियों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.

Kargil Vijay Diwas: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कारगिल का दौरा करेंगे. पीएम मोदी विजय दिवस के मौके पर कारगिल युद्ध स्मारक का दौरा करेंगे. इस दौरान रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण शिंकुन ला सुरंग परियोजना का पहला विस्फोट करेंगे. पीएमओ की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक यह परियोजना लेह को सभी मौसम में संपर्क प्रदान करेगी. बता दें, पूरी हो जाने के बाद यह दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग होगी.

कारगिल के वीरों को श्रद्धांजलि देंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 जुलाई को 25वें कारगिल विजय दिवस के मौके पर शुक्रवार को कारगिल युद्ध स्मारक का दौरा करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान करने वाले भारत के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री इसके बाद शिंकुन ला सुरंग परियोजना का पहला विस्फोट करेंगे.

शिंकुन ला सुरंग प्रोजेक्ट का करेंगे शिलान्यास
अपने दौरे में पीएम मोदी शिंकुन ला सुरंग प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे. बता दें, शिंकुन ला सुरंग परियोजना के तहत 4.1 किमी लंबी दोहरी-ट्यूब सुरंग शामिल है. इसका निर्माण लेह को सभी मौसम में संपर्क प्रदान करने के लिए निमू–पदुम–दारचा रोड पर लगभग 15,800 फुट की ऊंचाई पर किया जाएगा. यह दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग होगी. पीएमओ की ओर से जारी बयान के मुताबिक शिंकुन ला सुरंग न केवल हमारे सशस्त्र बलों और उपकरणों की तेज आवाजाही में सहायता देगी बल्कि इससे लद्दाख में आर्थिक और सामाजिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा.

सेना के अदम्य साहस की याद दिलाता है विजय दिवस
भारत में हर साल 26 जुलाई को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है. इसी दिन करीब दो महीने की जंग के बाद भारत ने पाकिस्तानी घुसपैठियों के कब्जे से अपने इलाकों को खाली कराया था. बता दें, 1999 में पाकिस्तानी घुसपैठियों ने चुपके से कारगिल और द्रास की पहाड़ियों पर कब्जा कर लिया था. जब भारतीय सेना को इसका पता चला तो घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई की गई. युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ दिया था. इस अभियान का नाम ऑपरेशन विजय रखा गया था. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: नेपाल प्लेन क्रैश: किसी चमत्कार से कम नहीं विमान हादसे में जिंदा बचना… जानिए मौत के मुंह कैसे बचा पायलट

पुणे हुआ जलमग्न, मेट्रो से दिखा चौंकाने वाला नजारा, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >