Bulandshahr Police : पेड़ से बांधकर युवक को डंडे से पीटने का वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया एक्शन

Bulandshahr Police : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में युवक को डंडे से पीटने का वीडियो वायरल हो रहा था. इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. जानें क्या है पूरा मामला.

Bulandshahr Police : बुलंदशहर जिले के चोला क्षेत्र में एक युवक को पेड़ के सहारे टिकाकर डंडे से मारने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई. घटना को लेकर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इस संबंध में पुलिस ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है. Bulandshahr Police @bulandshahrpol नाम के एक्स अकाउंट पर लिखा गया– थाना चोला क्षेत्रान्तर्गत वायरल वीडियो जिसमें कुछ लोग एक युवक को पेड से पकड़कर डंडे से मार रहें हैं. वीडियो का तत्काल संज्ञान लेकर  प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चोला पर तीन लोगों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर 1 अभियुक्त को हिरासत मे लिया गया है.

हसनपुर गांव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

सिकंदराबाद के पुलिस क्षेत्राधिकारी भास्कर कुमार ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए बताया कि 19 नवंबर को चोला थाना क्षेत्र के नैथला हसनपुर गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इस वीडियो में तालाब में मछली पकड़ने को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ लोग एक युवक को पेड़ के सहारे टिकाकर डंडे से मारते नजर आ रहे हैं. उन्होंने बताया कि वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए तहरीर के आधार पर तीन लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें : Meerut Murder : मेरठ में एक और पति की हत्या, इस बार पत्नी के प्रेमी ने मारी तीन गोली

एक अभियुक्त को हिरासत में लेकर पूछताछ

अधिकारी ने बताया कि एक अभियुक्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है जबकि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >