Video : iPhone की जिद ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, अब सामने आया नया वीडियो

महाराष्ट्र के संभाजीनगर में iPhone की जिद के कारण एक 18 साल लड़के और उसके माता-पिता की दर्दनाक मौत हो गई. घटना से जुड़ा एक नया वीडियो सामने आया है, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया है.

iPhone suicide case : महाराष्ट्र के संभाजीनगर में आईफोन (iPhone) की जिद के कारण 18 साल के कुणाल चांदवड़े की आत्महत्या की खबर देश भर में चर्चा का विषय बनी हुई है. मामले से जुड़ा एक नया और दिल को झकझोर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें लोगों की भीड़ तीनों के शवों को ले जाती नजर आ रही है.

उसकी इस जिद के कारण उसके साथ ही उसके माता-पिता की भी पहाड़ी से कूदकर मौत हो गई. पिता ने बेटे को बचाने के लिए हाथ बढ़ाया था, जिनका हाथ पकड़कर कुणाल पहाड़ी से छलांग लागा देता है. वहीं ये भयानक मंजर देखने के बाद परिवार में अकेली रह गई कुणाल की मां भी पहाड़ी से कूदकर अपनी जान दे देती है. एक आईफोन की जिद में पूरा परिवार खत्म हो जाता है.

मां घुटनों में बैठकर लगाती रही गुहार

इस सुसाइड मामले से जुड़ा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. जिसमें लड़के की मां घुटने पर बैठकर उसे मनाने का प्रयास करती दिखती है. इतनी मिन्नतों के बावजूद बेटा जान देने में उतारू रहता है. फिर पिता उसे बचाकर, उसका हाथ पकड़कर खींच लेने के विचार से उसकी ओर हाथ बढ़ाते हैं, तो बेटा पिता का हाथ पकड़कर पहाड़ी से छलांग लगा लेता है. बीते दो दिनों से सोशल मीडिया और देश भर में इस घटना की चर्चा हो रही है. कोई बच्चों के जिद को बेबुनियादी और जानलेवा करार दे रहा है. तो कोई जस्टिफाई करने का भी प्रयास कर रहा है.

Also read : रामदेव ने कंगना से विवाद बढ़ाने से किया इनकार, बोले- ‘मैं ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता’


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आलोक पाठक

आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >