Video : खिड़की से अचानक गिरने लगे नोटों के बंडल, ऐसा क्या हुआ भुवनेश्वर में, जानें

Video : ओडिशा के मुख्य अभियंता बैकुंठ नाथ सारंगी के घर और दूसरे ठिकानों पर सतर्कता विभाग ने छापा मारा, जिसमें 2.1 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए. छापेमारी करने पहुंची टीम को देख अभियंता घबरा गए. उन्होंने ऐसा काम किया जिससे पूरे इलाके में उनकी ही चर्चा होने लगी.

Video : ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब राज्य सरकार के मुख्य अभियंता बैकुंठ नाथ सारंगी के आवास समेत सात ठिकानों पर छापा मारा गया. छापेमारी सतर्कता विभाग ने की. ये कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति रखने के शक में की गई. छापे के दौरान 2.1 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद हुई. प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि सारंगी द्वारा घोषित संपत्ति और उनकी वास्तविक आय के बीच बड़ा अंतर पाया गया है.

घटनाक्रम का सबसे नाटकीय मोड़ तब आया जब सतर्कता अधिकारी बैकुंठ नाथ सारंगी के घर जैसे ही पहुंचे, घबराए सारंगी ने नकदी के बंडलों को फ्लैट की खिड़की से बाहर फेंकने का प्रयास किया. यह देख अधिकारी और अलर्ट मोड में आ गए. पूरे इलाके की निगरानी बढ़ा दी गई. स्थानीय लोगों के मुताबिक, जमीन पर गिरे बंडलों की मौके पर गिनती की गई. बंडलों को बैग में भरकर जब्त कर लिया गया. घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है. देखें तस्वीर और वीडियो.

छापेमारी के दौरान क्या हुआ बरामद

सतर्कता विभाग के अनुसार, यह छापेमारी ओडिशा के विभिन्न शहरों में की गई. भुवनेश्वर, कटक, पुरी और बालासोर में टीम छापा मारने पहुंची थी. कुल सात ठिकानों पर छापेमारी की गई. जांच के दौरान अब तक जो संपत्तियां मिलीं वो इस प्रकार है..
–2.1 करोड़ रुपये नकद मिले.
–महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान और फर्नीचर मिले.
–बहुमूल्य आभूषण मिले.
–जमीन और फ्लैटों से संबंधित दस्तावेज मिले.
–कई बैंक खाते और लॉकरों की जानकारी हाथ लगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >