Vice President Election : कैसे उम्मीदवार को उतारेगा INDIA गठबंधन? एनडीए की ओर से ये हो सकते हैं उम्मीदवार

Vice President Election : उपराष्ट्रपति पद के लिए नौ सितंबर को होने वाले चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है. नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस बीच लोगों के मन में सवाल है कि विपक्ष की ओर से कौन इस पर के लिए उम्मीदवार हो सकता है. आइए जानते हैं कि किनके नाम के कयास लगाए जा रहे हैं.

Vice President Election: उपराष्ट्रपति पद के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है. नौ सितंबर को चुनाव होगा और इसी दिन परिणाम भी आ जाएगा. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले उपराष्ट्रपति पद को लेकर बड़ी राजनीतिक लड़ाई होने वाली है. एनडीए के अलावा विपक्षी INDIA गठबंधन के उम्मीदवारों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन इतना तय माना जा रहा है कि इस बार INDIA गठबंधन मजबूती से मैदान में उतरेगा. 2022 के चुनाव में विपक्ष को बड़ी हार झेलनी पड़ी थी, जिससे सीख लेकर वह अब पूरी तैयारी में है. 2022 के उपराष्ट्रपति चुनाव में कुल 725 वोट डाले गए थे. जगदीप धनखड़ को 528 और विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को 182 वोट प्राप्त हुए थे. वहीं 15 वोट अवैध रहे. धनखड़ ने अल्वा को 346 वोटों के बड़े अंतर से हराया था.

INDIA गठबंधन कैसा उम्मीदवार दे सकता है?

INDIA गठबंधन के नेताओं का मानना है कि संख्या बल कम जरूर हैं, इसके बावजूद उन्हें उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के खिलाफ उम्मीदवार उतारना चाहिए. गठबंधन के दल ऐसे संभावित नामों पर विचार कर रहे हैं, जिनकी छवि पिछड़े वर्गों, अल्पसंख्यकों, किसानों और आम जनता के बीच मजबूत और स्वीकार्य मानी जाती है.

कौन हो सकता है एनडीए का उम्मीदवार?

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश का नाम एनडीए के उम्मीदवार के तौर पर सामने आ रहा है. वह जदयू के सांसद हैं और नीतीश कुमार व मोदी सरकार के भरोसेमंद साथी माने जाते हैं. अब तक उपराष्ट्रपति पद पर रहे जगदीप धनखड़ और वेंकैया नायडू बीजेपी पृष्ठभूमि से थे, इसलिए माना जा रहा है कि इस बार भी बीजेपी अपने किसी नेता को ही इस पद पर बैठा सकती है. सोशल मीडिया पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर का नाम भी चर्चा में है, लेकिन इन अटकलों को खास तवज्जो नहीं दी जा रही है. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के नाम भी संभावित उम्मीदवारों में हैं.

यह भी पढ़ें: Vice-Presidential Election 2025 : 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव

9 सितंबर को डाले जाएंगे वोट

उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों की घोषणा कुछ दिन पहले की गई. इसके बाद गुरुवार को अधिसूचना जारी हुई. 21 अगस्त तक नामांकन भरे जा सकेंगे और 9 सितंबर को मतदान होगा. यह चुनाव उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के बाद जरूरी हो गया है. उनके इस्तीफे से यह पद खाली हो गया है, जिस कारण अब नया उपराष्ट्रपति चुनने की प्रक्रिया शुरू की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >