केरलम कैबिनेट में दिखेगा कांग्रेस का दबदबा: शपथ ग्रहण से पहले मंत्रियों की लिस्ट फाइनल, देखें सूची

VD Satheesan Oath: वीडी सतीशन सोमवार को केरल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हैं. नई सरकार की पारी शुरू होने से पहले ही नामित मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्रियों की पूरी सूची तैयार कर ली. उन्होंने सूची राज्यपाल को भी सौंप दिया है.

VD Satheesan Oath: वीडी सतीशन ने मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले सदस्यों के नामों की घोषणा रविवार को की. सतीशन और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य सोमवार को शपथ ग्रहण करेंगे. उन्होंने कहा कि गठबंधन के नेताओं के साथ चर्चा के बाद मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप दिया गया है.

सोमवार सुबह 10 बजे सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

केरल के मुख्यमंत्री-पद के लिए नामित VD सतीशन ने बताया, 60 साल बाद, पूरी UDF कैबिनेट सोमवार सुबह 10 बजे शपथ लेने के लिए तैयार है. हमने 24 घंटे के अंदर पूरी प्रक्रिया पूरी कर ली है, जो केरल के इतिहास में एक अभूतपूर्व उपलब्धि है. यह इसलिए संभव हो पाया क्योंकि, चुनावों के बाद भी, टीम UDF, टीम UDF ही बनी रही. नेता एक-दूसरे का सम्मान करते हैं.

कैबिनेट में दिखेगा कांग्रेस का दबदबा

वीडी सतीशन कैबिनेट में कांग्रेस का दबदबा दिखेगा. कांग्रेस कोटे से कैबिनेट में 11 मंत्री होंगे. सतीशन ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं रमेश चेन्निथला, के मुरलीधरन और सनी जोसेफ को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा. सतीशन ने कहा कि कांग्रेस को 63 सीटें मिलने के बावजूद कई योग्य नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिल सकी. उन्होंने इसे राज्य में पार्टी की सबसे बड़ी जीत में से एक बताया.

शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची

केरल के मनोनीत मुख्यमंत्री वीडी सतीसन ने लोक भवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को उनके साथ शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची सौंपी.

कैबिनेट मंत्री जो कल शपथ लेंगे:
पीके कुन्हालीकुट्टी
रमेश चेन्निथला
के मुरलीधरन
सनी जोसेफ
मॉन्स जोसेफ
शिबू बेबी जॉन
अनूप जैकब
सीपी जॉन
एपी अनिल कुमार
एन समसुधीन
पीसी विष्णुनाथ
रोजी एम जॉन
बिंदु कृष्ण
एम लिजू
केएम शाजी
पीके बशीर
वीई अब्दुल गफूर
टी सिद्दीकी
केए तुलसी
ओ जे जनीश

थिरुवनचूर राधाकृष्णन होंगे विधानसभा अध्यक्ष

केरल की सत्ता पर 10 साल बाद काबिज होने जा रहे कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने वरिष्ठ विधायक थिरुवनचूर राधाकृष्णन को विधानसभा अध्यक्ष नामित किया है. जबकि शनिमोल उस्मान उपाध्यक्ष होंगे.

सतीशन के शपथ ग्रहण में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

सतीशन के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरेग, राहुल गांधी सहित कई दिग्गज नेता नजर आएंगे. सतीशन ने कहा- हमें उम्मीद है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री DK शिवकुमार तथा कई अन्य मंत्री इसमें शामिल होंगे. हमारे विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, BJP के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर, बिनॉय विश्वम और कई अन्य लोग भी इसमें शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें: केरल में जनता के हीरो वीडी सतीशन को पार्टी ने दिया सम्मान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >