Vantara SIT Report: सुप्रीम कोर्ट की SIT रिपोर्ट में वंतारा को बड़ी राहत, क्लीन चिट, कहा- नियमों का हो रहा पालन

Vantara SIT Report: सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने वंतारा पर लगे आरोपों की जांच पूरी कर ली है. एसआई की ओर से वंतारा को क्लीन चिट दी गई है. रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि वंतारा अंतरराष्ट्रीय स्तर की पशु देखभाल और संरक्षण सुविधाएं मुहैया करा रहा है और इसके कामकाज में किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई है.

Vantara SIT Report: सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित एसआईटी (SIT) ने गुजरात के जामनगर स्थित वन्य जीव और पुनर्वास केंद्र वंतारा को क्लीन चिट दी है. एसआईटी के अधिकारियों ने अपनी जांच के बाद कहा कि वंतारा में नियमों का पालन हो रहा है, किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं है. जांच दल ने कहा कि वंतारा ने सभी पशुओं का अधिग्रहण और आयात पूरी तरह नियमों और कानूनों के अनुसार किया, किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं हुई है. न्यायमूर्ति पंकज मिथल और न्यायमूर्ति पी बी वराले की पीठ ने रिपोर्ट को रिकॉर्ड में लिया और कहा कि अधिकारियों ने वनतारा में अनुपालन और नियामक उपायों के मुद्दे पर संतोष जाहिर किया है.

सभी आरोप बेबुनियाद, कोई गड़बड़ी नहीं हुई- एसआईटी

एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि कार्बन क्रेडिट्स, पानी के उपयोग या पैसों में गड़बड़ी को लेकर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं. जांच के बाद वंतारा को ग्लोबल ह्यूमेन सर्टिफाइड सील ऑफ अप्रूवल दिया गया. यह इस बात को सिद्ध करता है कि वंतारा में पशु कल्याण और संरक्षण के अंतरराष्ट्रीय मानकों का पूरी तरह पालन किया जाता है. इसके अलावा, स्वतंत्र संस्था ग्लोबल ह्यूमन सोसाइटी ने वंतारा का निरीक्षण और ऑडिट किया है. वंतारा पहले भी न्यायिक जांच से गुजरा है और हर बार आरोप खारिज किए गए हैं.

वंतारा प्रोजेक्ट पर क्या थे आरोप

वंतारा प्रोजेक्ट पर कई आरोप लगे थे. इनमें पहला आरोप वित्तीय अनियमितताओं का था. इसके अलावा आरोप लगे थे कि वंतारा में पशुओं की तस्करी होती है. पशुओं को अवैध तरीके से खरीदा और बेचा जाता है. एक अन्य आरोप यह था कि यहां पशुओं के साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है. इन सब मामलों की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने 25 अगस्त को एक एसआईटी का गठन किया था. जांच समिति में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस जस्ती चेलमेश्वर, हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस राघवेंद्र चौहान, मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले और भारतीय राजस्व सेवा के पूर्व अधिकारी अनीश गुप्ता शामिल थे.

वंतारा ने किया क्लीन चिट का स्वागत

वनतारा ने सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट मिलने का स्वागत किया है. वनतारा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने एसआईटी के निष्कर्षों को स्वीकार करके यह बता दिया है कि वंतारा के खिलाफ सभी संदेह और आरोप निराधार थे. एसआईटी की रिपोर्ट शुक्रवार को पेश किया था. एससी ने कहा कि एसआईटी की रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद कोर्ट एक विस्तृत आदेश पारित करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >