Vaishno Devi Stampede : मामूली कहासुनी के कारण भगदड़, 13 की मौत, पीएम मोदी ने कही ये बात

Vaishno Devi Stampede LIVE Updates : जम्मू कश्मीर में प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण मची भगदड़ में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गये. घटना से जुड़ा हर अपडेट जानें यहां...

Live Updates
2:32 PM. 1 Jan 22 2:32 PM. 1 Jan

वैष्णो देवी तीर्थ क्षेत्र में मची भगदड़ में घायल हुए लोगों को राहत मुहैया कराने के प्रयास जारी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार माता वैष्णो देवी तीर्थ क्षेत्र में मची भगदड़ में घायल हुए लोगों के लिए राहत कार्यों का पूरा ध्यान रख रही है और वह जम्मू-कश्मीर प्रशासन के लगातार संपर्क में है. मोदी ने ‘पीएम-किसान’ योजना के तहत निधि जारी करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बात की है. इससे पहले, सिन्हा ने कहा कि भगदड़ के संबंध में उच्चस्तरीय जांच का आदेश दिया गया है.

2:32 PM. 1 Jan 22 2:32 PM. 1 Jan

खट्टर, अमरिंदर और बादल ने माता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ में लोगों की मौत पर शोक जताया

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और कई अन्य नेताओं ने जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ में लोगों की मौत पर शोक जताया.

2:32 PM. 1 Jan 22 2:32 PM. 1 Jan

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि घायलों को अस्पताल ले जाने में समय नहीं गंवाया गया. 6 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है, अन्य 4 लोग भी डिस्चार्ज के लिए तैयार हैं और अन्य 4 को कुछ और दिन अस्पताल में भर्ती रहने की आवश्यकता होगी.

2:32 PM. 1 Jan 22 2:32 PM. 1 Jan

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह कटरा के नारायणा अस्पताल पहुंचे

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह कटरा के नारायणा अस्पताल पहुंचे. यहां पर माता वैष्णो देवी में मची भगदड़ में घायल लोगों का इलाज चल रहा है. उन्होंने यहां पहुंचकर कहा कि ये संतोषजनक बात है कि यहां पर भर्ती लोगों की हालत स्थि​र है. आईसीयू में 6 लोग भर्ती हैं जिनमें से 2 लोगों को छुट्टी दी जा सकती है. 4 व्यक्ति जनरल वार्ड में हैं वो भी छुट्टी देने के काबिल हो जाएंगे.

2:32 PM. 1 Jan 22 2:32 PM. 1 Jan

4 आईसीयू में भर्ती

डॉ जेपी सिंह ( न्यूरोसर्जन, श्री माता वैष्णो देवी नारायण सुपरस्पेशलिटी अस्पताल) ने कहा कि 15 घायलों को अस्पताल लाया गया. 4 आईसीयू में भर्ती हैं. 11 लोगों की हालत स्थिर थी, जिनमें से 3-4 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई. लगभग 5 का अभी भी इलाज चल रहा है.

2:32 PM. 1 Jan 22 2:32 PM. 1 Jan

कुछ युवाओं के बीच मामूली कहासुनी के कारण भगदड़

जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने शनिवार को कहा कि कुछ युवाओं के बीच मामूली कहासुनी के कारण वैष्णो देवी तीर्थ क्षेत्र में भगदड़ की स्थिति बनी जिसमें दुर्भाग्य से 12 लोगों की मौत हो गई.

2:32 PM. 1 Jan 22 2:32 PM. 1 Jan

मरने वालों की संख्या 13 हो गई

जम्मू के वैष्णो देवी मंदिर परिसर में बीती रात करीब 2 बजे मची भगदड़ में मरने वालों की संख्या 13 हो गई है. इधर इस हादसे के बाद जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जांच कमेटी बिठा दी है.

2:32 PM. 1 Jan 22 2:32 PM. 1 Jan

आठ मृतकों की पहचान

वैष्णो देवी मंदिर में हुए भगदड़ में 8 मृतकों की पहचान हो चुकी है. हादसे में अबतक जिनकी मौत हुई उनके नाम इस प्रकार हैं. धीरज कुमार, स्वेता सिंह, विनय कुमार, सोनू पांडे, ममता, धर्मवीर, विनीत सिंह और अरुण प्रताप सिंह. इन मृतकों में 4 उत्तर प्रदेश के, 2 दिल्ली के और एक-एक हरियाणा और जम्मू कश्मीर के हैं. 4 मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है.

2:32 PM. 1 Jan 22 2:32 PM. 1 Jan

हेल्पलाइन नंबर जारी

श्राइन बोर्ड ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

2:32 PM. 1 Jan 22 2:32 PM. 1 Jan

मायावती ने कहा

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन के दौरान हुए हादसे में कई लोगों की मौत हो गई और बड़ी संख्या में लोग बुरी तरह घायल हो गए. मीडिया के माध्यम से अब तक जो तथ्य सामने आ रहे हैं, उसमें सरकार की ज़्यादा लापरवाही नज़र आ रही है. सरकार इस पर गंभीरता से चिंतन करे.

2:32 PM. 1 Jan 22 2:32 PM. 1 Jan

माता वैष्णो देवी यात्रा फिर से शुरू

माता वैष्णो देवी यात्रा फिर से शुरू हो गई है. आज सुबह कटरा में माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ मचने से 12 लोगों की मौत हो गई.

2:32 PM. 1 Jan 22 2:32 PM. 1 Jan

मुआवजे का एलान

वैष्णो देवी हादसे में मृतकों के परिजनों को 10 लाख के मुआवजे का एलान किया है जबकि घायलों को 2 लाख रुपये दिये जाएंगे.

10:01 AM. 1 Jan 22 10:01 AM. 1 Jan

वैष्णो देवी तीर्थ क्षेत्र में भगदड़ में लोगों की जान जाने से दुखी हूं: राष्ट्रपति

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को कहा कि वह जम्मू-कश्मीर के माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ मचने से श्रद्धालुओं की मौत की खबर से अत्यंत दुखी हैं. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैं यह जानकर अत्यंत दुखी हूं कि माता वैष्णो देवी भवन में एक दुर्भाग्यपूर्ण भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत हो गई. मैं शोकसंतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.”

9:29 AM. 1 Jan 22 9:29 AM. 1 Jan

राजनाथ सिंह ने शोक व्यक्त

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने माता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ की दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया.

10:01 AM. 1 Jan 22 10:01 AM. 1 Jan

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने एएनआई को बताया कि कटरा के माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में 12 की मौत हुई है जबकि 13 घायल हुए र्हैं. घटना लगभग 2:45 बजे हुई, और प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, एक बहस हुई, जिसके परिणामस्वरूप लोगों ने एक-दूसरे को धक्का दिया. जिसके बाद भगदड़ मच गई.

9:29 AM. 1 Jan 22 9:29 AM. 1 Jan

पीएम मोदी खुद कर रहे हैं स्थिति पर पैनी नजर

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि मैं कटरा जा रहा हूं. जम्मू के कटरा में माता वैष्णो देवी में भगदड़ के बाद पीएम मोदी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता और सहायता प्रदान करने के निर्देश जारी किए हैं.

9:29 AM. 1 Jan 22 9:29 AM. 1 Jan

भगदड़ में 13 घायल

जम्मू कश्मीर में प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण मची भगदड़ में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने इस बाबत जानकारी दी. बताया जा रहा है कि भगदड़ मंदिर के गर्भगृह के बाहर गेट नंबर तीन के पास हुई. अधिकारियों ने बताया कि नए साल की शुरुआत पर मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई.

9:29 AM. 1 Jan 22 9:29 AM. 1 Jan

अमित शाह ने LG मनोज सिन्हा से बात की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने LG मनोज सिन्हा से बात की है और स्थिति का जायजा लिया है. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह कटरा के लिए रवाना हो गये हैं. वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ से 12 लोगों की मौत की खबर है. 01991-234804, 01991-234053 पर कॉल कर अपनों की जानकारी लें.

9:29 AM. 1 Jan 22 9:29 AM. 1 Jan

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के कटरा में माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में हुई मौतों पर गहरा दुख जताया है. जम्मू-कश्मीर के कटरा में माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ में जान गंवाने वालों के परिजनों को पीएमएनआरएफ की ओर से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. इसके अलावा सभी घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे.

9:29 AM. 1 Jan 22 9:29 AM. 1 Jan

भगदड़ की घटना अहले सुबह 2 बजकर 45 मिनट पर

बताया जा रहा है कि भगदड़ की घटना अहले सुबह 2 बजकर 45 मिनट पर हुई. जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह से न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि, बहस के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को धक्का दिया, जिसके बाद भगदड़ मच गई. जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई. वहीं 20 लोग घायल हैं.

9:29 AM. 1 Jan 22 9:29 AM. 1 Jan

डॉ गोपाल दत्त ने बताया

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ गोपाल दत्त ने बताया कि, माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में 12 लोगों की मौत हुई है. उन्होंने कहा कि, सभी घायलों को नारायणा अस्पताल ले जाया जा रहा है.

9:11 AM. 1 Jan 22 9:11 AM. 1 Jan

गेट नंबर तीन के पास भगदड़

अधिकारियों ने बताया कि भगदड़ मंदिर के गर्भगृह के बाहर गेट नंबर तीन के पास हुई. नए साल की शुरुआत पर मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई. एक वरिष्ठ अधिकारी और श्राइन बोर्ड के प्रतिनिधि मौके पर मौजूद हैं. अधिकारियों ने कहा कि भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई और शवों को पहचान और अन्य कानूनी औपचारिकताओं के लिए कटरा आधार शिविर के एक अस्पताल में भेजा गया है.

9:11 AM. 1 Jan 22 9:11 AM. 1 Jan

भगदड़ में 20 घायल

अधिकारियों ने बताया कि 20 और लोग घायल हो गए और उनमें से अधिकांश का माता वैष्णो देवी नारायण सुपरस्पेशेलिटी अस्पताल में इलाज चल रहा है. मंदिर खुला है और अंतिम रिपोर्ट आने तक श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर रहे थे.

9:11 AM. 1 Jan 22 9:11 AM. 1 Jan

राहुल गांधी का ट्वीट

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि माता वैष्णोदेवी मंदिर में हुई भगदड़ की दुर्घटना दुखद है. मृतकों के परिवारजनों को मेरी शोक संवेदनाएँ… घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना है.

9:11 AM. 1 Jan 22 9:11 AM. 1 Jan

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

वैष्णोदेवी मंदिर भगदड़ का कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

Posted By : Amitabh Kumar

मुख्य बातें

Vaishno Devi Stampede LIVE Updates : जम्मू कश्मीर में प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण मची भगदड़ में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गये. घटना से जुड़ा हर अपडेट जानें यहां…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >