उत्तरकाशी सुरंग हादसा: मजदूरों को सुरंग से बाहर आने में लगेंगे इतने दिन! मौसम ने बढ़ा दी टेंशन

उत्तरकाशी सुरंग हादसा: उत्तरकाशी सुरंग हादसे में फंसे 41 मजदूरों को निकालने के अभियान का सोमवार को 16वां दिन है. एक ओर जहां ड्रिलिंग मशीन में समस्या आ रही है तो वहीं दूसरी तरफ मौसम का खतरा लोगों को सता रहा है. जानें क्या है ताजा अपडेट

उत्तरकाशी सुरंग हादसा: निर्माणाधीन सिलक्यारा-बड़कोट सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों के बाहर आने का इंतजार देश का हर नागरिक कर रहा है. देश में श्रमिकों के सुरक्षित बाहर आने के लिए लोग दुआएं कर रहे हैं. 12 नवंबर को हुए इस हादसे के बाद वहां लगातार राहत बचाव कार्य जारी है. इस बीच ताजा अपडेट यह है कि सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए ऑप्शनल रास्ता तैयार किया जा रहा है. इसके लिए सुरंग के ऊपर से वर्टिकल ‘ड्रिलिंग’ शुरू की गयी है. रविवार को करीब 20 मीटर खुदाई करने में सफलता प्राप्त हुई है.

राहत बचाव में लगे अधिकारियों की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार होरिजेंटल ड्रिलिंग कर रही अमेरिकी ऑगर मशीन के टूटने के एक दिन बाद वर्टिकल ‘ड्रिलिंग’ शुरू की गयी. सुरंग में फंसे श्रमिकों तक पहुंचने के लिए कुल 86 मीटर वर्टिकल ड्रिलिंग करने की जरूरत पड़ेगी. इसमें चार दिन का वक्त लगेगा. रविार शाम तक 19.5 मीटर ड्रिलिंग करने में सफलता मिली थी. बताया जा रहा है कि सुरंग में करीब 60 मीटर क्षेत्र में मलबा फैला है. करीब 25 टन वजनी ऑगर मशीन में शुक्रवार शाम को दिक्कत आई थी. उसके ब्लेड मलबे में फंस गए जिसके बाद वर्टिकल ‘ड्रिलिंग’ का फैसला लिया गया.

मजदूरों तक पहुंचाया जा रहा है खाना

सुरंग में फंसे हुए श्रमिकों तक खाना पहुंचाया जा रहा है. मजदूरों तक छह इंच की पाइपलाइन के जरिए खाना,पानी, दवाइयां तथा अन्य जरूरी सामान भेजाने का काम किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, सुरंग के अंदर जहां बचाव दल के लोग काम कर रहे हैं वहां सुरक्षा छतरी की तैयारी चल रही है. फंसे हुए श्रमिक अपने परिवार के लोगों से बात कर रहे हैं. इसके लिए बीएसएनएल द्वारा यहां एक लैंडलाइन सुविधा स्थापित की गई है. सुरंग के अंदर फंसे मजदूरों को पाइप के माध्यम से खाना भी पहुंचाया जा रहा है.

Also Read: उत्तरकाशी सुरंग हादसाः सिलक्यारा सुरंग में वर्टिकल ड्रिलिंग शुरू, जानिए रेस्क्यू में और कितना लगेगा वक्त

उत्तराखंड में यलो अलर्ट

राहत बचाव के बीच मौसम का खतरा नजर आ रहा है. भारतीय मौसम विभाग ( IMD) ने वेदर को लेकर जो अपडेट दिया है उसके अनुसार, उत्तराखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग की ओर से सोमवार को भारी बारिश के साथ बर्फबारी की चेतावनी दी है. इसकी वजह से बचाव अभियान में और दिक्कत आ सकती है. मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा के ऊपरी इलाकों में भारी बारिश की बात कही है. यही नहीं इन इलाकों में बर्फबारी की संभावना भी व्यक्त की गई है. आपको बता दें कि सिलक्यारा, बड़कोट उत्तरकाशी के वो इलाके हैं जहां भारी बर्फबारी देखने को मिलती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >