उत्तराखंड के चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट में बड़ा हादसा, करंट लगने से 15 लोगों की मौत, 21 घायल

एसपी चमोली परमेंद्र डोभाल ने बताया, चमोली जिले में अलकनंदा नदी के किनारे ट्रांसफार्मर फटने से 15 लोगों की मृत्यु हो गई और कई घायल हो गए. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

उत्तराखंड के चमोली जिले के चमोली कस्बे में नमामि गंगे परियोजना के पास एसटीपी प्लांट में बुधवार को बिजली का करंट फैलने के बाद उसकी चपेट में आने से 15 लोगों की मौत हो गयी. जबकि हादसे में 21 लोगों के घायल होने की सूचना है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना की मजिस्ट्रेट से जांच कराने के आदेश दिए हैं तथा साथ ही कहा कि इस भयानक हादसे के लिए दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.

हादसे में एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर सहित 15 लोगों की मौत

राज्य पुलिस प्रवक्ता और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून और व्यवस्था) वी मुरूगेशन ने बताया कि चमोली कस्बे में करंट लगने से 15 लोगों की मृत्यु की सूचना मिल रही है. उन्होंने बताया कि हादसे का शिकार होने वालों में एक पुलिस सब इंस्पेक्टर और तीन होमगार्ड भी शामिल हैं. उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. प्रथम दृष्टया पता चला है कि रेलिंग पर करंट था और जांच से आगे की जानकारी सामने आएगी.

सीएम धामी ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिये

चमोली हादसे पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शोक जताया है. उन्होंने हादसे पर कहा, यह एक दुखद घटना है. जिला प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंच गए हैं. घायलों को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है और हेलीकॉप्टर के जरिए एम्स ऋषिकेश में शिफ्ट किया जा रहा है. उन्होंने आगे कहा, हादसे की मजिस्ट्रियल जांच का आदेश दे दिया गया है. धामी ने हादसे को लेकर ट्वीट किया और लिखा, चमोली में करंट लगने से कई लोगों के हताहत होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ. दुर्घटना में घायल हुए लोगों को उपचार हेतू नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है. इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं. ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतू प्रार्थना करता हूं.

आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कैसे हुआ हादसा

चमोली के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी ने बताया कि इससे पहले मंगलवार रात को करंट फैलने से परियोजना में कार्यरत एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी. उन्होंने बताया कि इसी मृतक का पंचनामा करने के दौरान उसी स्थान पर फिर से करंट फैल गया और मौके पर प्रशासन और पुलिसकर्मियों के साथ ही कुछ तमाशबीन भी इसकी चपेट में आ गए. झुलसे लोगों को हेलीकॉप्टर से ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराने के लिए लाया जा रहा है.

ऊर्जा निगम पर फूटा लोगों का गुस्सा

चमोली में हादसे के बाद घटना स्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है. लोगों ने ऊर्जा निगम पर गुस्सा निकाला है और हादसे के लिए गुस्सा निकाला. स्थानीय लोगों ने निगम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. दूसरी ओर हादसे के बाद प्रोजेक्ट का काम रोक दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >