Vidhan Sabha Chunav: गोवा में भाजपा को कांग्रेस नहीं हरा पायी, तो चिदंबरम को लेनी होगी जिम्मेदारी: तृणमूल

Vidhan Sabha Chunav Updates : गोवा में विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने कांग्रेस नेता पी चिदंबरम पर बड़ा हमला बोला है. कहा है कि अगर गोवा में भाजपा नहीं हारी, तो इसकी जिम्मेदारी पी चिदंबरम को लेनी होगी.

Live Updates
5:45 AM. 21 Jan 22 12:15 AM. 21 Jan

…तो चिदंबरम को लेनी होगी जिम्मेदारी: तृणमूल

तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा है कि अगर कांग्रेस गोवा विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से नहीं हटा पायी, तो कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पी चिदंबरम को इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी. अभिषेक ने आरोप लगाया कि चिदंबरम अपनी पार्टी के हितों के लिए लोगों को गुमराह कर रहे हैं.

3:02 AM. 21 Jan 22 9:32 PM. 20 Jan

कल उत्तर प्रदेश के दौरे पर जायेंगे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल यानी 21 जनवरी को उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे. वहां आगरा में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. बरेली में उनका घर-घर जाकर प्रचार करने का भी कार्यक्रम है.

3:02 AM. 21 Jan 22 9:32 PM. 20 Jan

कांग्रेस ने गोवा के लिए 5 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की

कांग्रेस ने गोवा विधानसभा चुनाव के लिए अपने 5 उम्मीदवारों कीलिस्ट जारी कर दी है. एल्विस गोम्स को पणजी, तुकाराम बोरकर को सिरोदा, जेएलसी अलमेडा को वास्को-डि-गामा, एंथनी डाएस को बेनोलिम और अमित पाटकर को कुर्चोरेम से उम्मीदवार बनाया गया है.

3:02 AM. 21 Jan 22 9:32 PM. 20 Jan

चन्नी के रिश्तेदार पर ईडी के छापे से कांग्रेस नाराज

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के रिश्तेदार के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रेड से कांग्रेस नाराज है. पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने वर्चुअली मुख्य निर्वाचन आयुक्त से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया राजनीतिक बदले की भावना से पंजाब के सीएम के रिश्तेदार के यहां रेड करवायी जा रही है. प्रतिनिधिमंडल में रणदीप सिंह सुरजेवाला, अभिषेक मनु सिंघवी, हरीश चौधरी, देवेंदर यादव, गणेश गोदियाल, प्रणव झा, अमन पंवार और अन्य शामिलथे.

3:02 AM. 21 Jan 22 9:32 PM. 20 Jan

जुबीन नौटियाल के पिता चकराता से BJP के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव

उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने बॉलीवुड सिंगर जुबीन नौटियाल के पिता रामशरण कौटियाल को चकराता विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है. गुरुवार को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए जारी की गयी 59 उम्मीदवारों की सूची में रामशरण कौटियाल का भी नाम है.

9:28 PM. 20 Jan 22 3:58 PM. 20 Jan

अब संजय राउत ने कहा- मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल को समर्थन देगी शिव सेना

अरविंद केजरीवाल के बाद अब शिव सेना नेता संजय राउत ने मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर को समर्थन देने की बात कही है. संजय राउत ने कहा है कि अगर उत्पल निर्दलीय चुनाव लड़ते हैं, तो हमारी पार्टी उनका समर्थन करेगी. संजय राउत ने कहाकि गोवा के विकास में मनोहर पर्रिकर का बड़ा योगदान है.

मुख्य बातें

Vidhan Sabha Chunav Updates : गोवा में विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने कांग्रेस नेता पी चिदंबरम पर बड़ा हमला बोला है. कहा है कि अगर गोवा में भाजपा नहीं हारी, तो इसकी जिम्मेदारी पी चिदंबरम को लेनी होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >