Pooja Khedkar की छिनी अफसरी, UPSC ने लिया बड़ा एक्शन, भविष्य में भी नहीं दे पाएंगी परीक्षा

Pooja Khedkar UPSC Action: संघ लोक सेवा आयोग ने ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर पर बड़ा एक्शन लेते हुए उनकी उम्मीदवारी को रद्द कर दिया है. इसके अलावा उनके भविष्य में होने वाली किसी भी परीक्षा में शामिल होने पर रोक लगा दी है.

Pooja Khedkar UPSC Action: संघ लोक सेवा आयोग ने ट्रेनी IAS पूजा खेडकर पर बड़ा एक्शन लिया है. UPSC ने पूजा खेडकर पर कार्रवाई करते हुए उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी है. इसका मतलब है कि अब भविष्य में पूजा कभी यूपीएसी की परीक्षा नहीं दे सकती है. उनकी IAS या IPS बनने की संभावना पूरी तरह से खत्म हो गई है. यूपीएससी ने पूजा मनोरमा दिलीप खेडकर को सभी परीक्षाओं और चयनों से स्थायी रूप से वंचित कर दिया है. बुधवार को यूपीएससी ने यह फैसला लिया है.

फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करने वाली Pooja Khedkar की उम्मीदवारी कैंसिल, देखें वीडियो

पूजा ने कई जगहों पर फ्रॉड का आरोप
पूजा खेडकर के ने यूपीएससी (UPSC) की परीक्षा पास करने के लिए कई जगहों पर फर्जी दस्तावेजों का सहारा लिया है. यूपीएससी ने अपनी जांच में पाया है कि वो जाली दस्तावेजों के आधार पर नौकरी पाई है. यूपीएससी ने कहा कि पूरे रिकॉर्ड खंगालने के बाद यह सामने आया है कि पूजा खेडकर ने सीएसई- 2022 नियमों का उल्लंघन किया है. इसके आधार पर यूपीएससी ने उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी है.

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दर्ज किया था मामला
पूजे खेडकर (Pooja Khedkar UPSC) के खिलाफ बीते दिनों दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने एक मामला दर्ज किया था. UPSC की ओर से किए गए शिकायत के बाद पुलिस ने उनपर जालसाजी को लेकर एक मामला दर्ज किया था. बता दें, विवादों में घिरी ट्रेना आईएएस पूजा खेडकर पर दस्तावेजों में छेड़-छाड़ का आरोप है. जांच में यह सामने आया है कि उन्होंने नाम-पता, तस्वीर, ईमेल में गलत जानकारी दी हैं.

खेडकर की जमानत अर्जी पर कोर्ट कल सुनाएगा फैसला
धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में आरोपी प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की अग्रिम जमानत अर्जी पर दिल्ली की एक अदालत कल यानी एक अगस्त को फैसला सुना सकती है. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश देवेंद्र कुमार जंगला ने बुधवार को खेडकर की ओर से दायर अर्जी पर दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. खेडकर ने अपने वकील के माध्यम से दायर अर्जी में दावा किया कि उन्हें गिरफ्तारी का खतरा है.

वय्वस्था के साथ पूजा ने किया धोखा- अभियोजन पक्ष
कोर्ट में कार्यवाही के दौरान अभियोजन पक्ष के साथ-साथ संघ लोक सेवा आयोग की ओर से उपस्थित अधिवक्ता ने उनकी जमानत अर्जी का विरोध करते हुए दावा किया कि उन्होंने व्यवस्था को धोखा दिया है. यूपीएससी की ओर से पेश वकील ने अदालत के सामने कहा कि खेडकर कानून और कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग किया है. उनके द्वारा कानून का दुरुपयोग करने की आशंका अभी भी बनी हुई है. वह एक साधन संपन्न व्यक्ति हैं. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन जीते, प्री क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

ईरान की राजधानी तेहरान में मारा गया हमास चीफ इस्माइल हानिया, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >