UP By Election 2024 : यूपी की 9 विधानसभा सीट पर वोटिंग जारी, गड़बड़ करेनवालों को अखिलेश यादव ने चेताया

UP By Election 2024 : उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है. इस बीच समाजवादी पार्टी (सपा) नेता अखिलेश यादव ने चुनाव में गड़बड़ करेनवालों को चेताया है.

UP By Election 2024 : उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीट के लिये उपचुनाव के तहत मतदान सुबह सात बजे से जारी है. लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के हौसले बुलंद हैं. पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा- वोट की प्रक्रिया को लेकर जो प्रयास ‘रात-दिन’ किया जा रहा है, उससे यह साफ हो चुका है कि अब तो मतदाता दोगुने उत्साह से वोट डालने जाएंगे. परिणाम तभी निकलते हैं जब एक भी वोट न तो बंटता है, न घटता है. यूपी के जागरूक और साहसी मतदाता अपने वोट करने के उस अधिकार के लिए शत-प्रतिशत घर से निकल रहे हैं, जो हर अधिकार का आधार है. उम्मीद है चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनाव करवाएगा. चुनाव में गड़बड़ करेनवाले ध्यान रखें, मतदाता और सभी पार्टियों के कार्यकर्ता अपने मोबाइल के साथ हर जगह सबूत इकट्ठा करने के लिए तैनात हैं. जनता की चेतना ही चेतावनी है.

चुनाव आयोग ने बताया कि यूपी की मीरापुर, कुंदरकी, गाजियाबाद, खैर (अनुसूचित जाति के लिये सुरक्षित), करहल, सीसामऊ, फूलपुर, कटेहरी और मझवां सीट के उपचुनाव के लिये मतदान शुरू हो गया है, जो शाम पांच बजे तक चलेगा. वोट शांतिपूर्ण तरीके डाले जा रहे हैं और कहीं से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है. उपचुनाव के लिये कुल 1917 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है. उपचुनाव में 18.46 लाख से अधिक पुरुष और 15.88 लाख से अधिक महिलाएं वोट डालेंगी. उपचुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे.

Read Also : Maharashtra Election 2024 : विदर्भ क्षेत्र जिसका महाराष्ट्र में उसकी सरकार, जानें ऐसा क्यों

उपचुनाव से गुजर रही 9 में से 8 सीट मौजूदा विधायकों के लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद उनके विधानसभा से इस्तीफे के कारण खाली हुई हैं. वहीं, सीसामऊ में मौजूदा सपा विधायक इरफान सोलंकी को आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता खत्म किये जाने के चलते उपचुनाव हो रहा है. उपचुनाव में कुल 90 उम्मीदवार मैदान में हैं. सबसे ज्यादा 14 उम्मीदवार गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र से मैदान में हैं. वहीं, सबसे कम 5-5 उम्मीदवार खैर (सुरक्षित) और सीसामऊ सीटों पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.
(इनपुट न्यूज एजेंसी पीटीआई से लिया गया है)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >