Bhupendra Singh Chaudhary: भूपेंद्र चौधरी ने कांग्रेस को बताया ‘भस्मासुर’, कहा- दूसरे दलों की मदद से जीतती है चुनाव

Bhupendra Singh Chaudhary: उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा.

Bhupendra Singh Chaudhary: यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों को डराकर उनके वोट बटोरे हैं. अब हमारे लिए बड़ी चुनौती है कि हम जमीन पर उतरकर सबको जोड़ने का काम करें. कांग्रेस पार्टी मुस्लिम वोट बैंक को साधने के लिए काम कर रही है. कांग्रेस कभी भी राज्यों में अपने बल पर नहीं जीतती बल्कि दूसरी पार्टियों के समर्थन से जीतती है. पिछले 3 चुनावों में कांग्रेस ने अलग-अलग पार्टियों के साथ गठबंधन किया और जीत दर्ज की. उन्होंने अखिलेश यादव पर हमला करते हुए कहा, समाजवादी पार्टी पूरी तरह से भाई-भतीजावाद की पार्टी बन गई है, जो अब राम मनोहर लोहिया की विचारधारा पर नहीं चलती.

भूपेंद्र सिंह चौधरी ने अखिलेश यादव को किया सावधान

भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, हमारे लिए चुनौती है कि हम अपने क्षेत्रों में जाएं और विभाजनकारी शक्ति के बारे में लोगों को जागरूक करें. उन्होंने कहा, समाज में कमजोर वर्ग के लोगों को गले लगाना है. अखिलेश यादव जी मैं आपको सावधान कर रहा हूं, कांग्रेस भस्मासुर है. बहुत जल्द ही आपको ठिकाने लगाने का काम करेगी. कांग्रेस की नजर आपके मुस्लिम वोट पर है. कांग्रेस की सोच और कार्यप्रणाली लोकतंत्र के खिलाफ है. कांग्रेस का एक इकोसिस्टम है, जो हारने वाले को जीता हुआ बताकर, जीतने वालों पर प्रश्न खड़ा करती है. 13 राज्यों में कांग्रेस पार्टी शून्य है. कांग्रेस दूसरे के सहयोग से जीतती है. आपातकाल के दौरान कांग्रेस ने सभी पार्टी को खत्म करने का षड्यंत्र किया था.

कांग्रेस ने बाबासाहब भीमराव आम्बेडकर का अपमान किया

बीजेपी नेता भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए कहा, कांग्रेस ने बाबासाहब भीमराव आंबेडकर का जिंदा रहते तो अपमान किया ही, उनकी मृत्यु के बाद भी अपमान कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >