केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे बने महर्षि विश्वामित्र, दिल्ली रामलीला में किया अभिनय, देखिए Video

दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि भगवान राम के गुरु महर्षि विश्वामित्र की भूमिका निभाने का मौका मिला. उन्होंने कहा कि वो तपोभूमि से हैं और मुझे उनका अभिनय करने का मौका मिला है.

Lav kush Ramlila: दिल्ली के लाल किला मैदान में लव कुश रामलीला की ओर से आयोजित रामलीला इस बार बेहद खास रही. क्योंकि रामलीला में इस बार केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे नए अंदाज में नजर आये. रामलीला में केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे रामायण के खास पात्र ऋषि विश्वामित्र की भूमिका निभाते दिखे. इससे पहले मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनके लिए यह सौभाग्य की बात है कि महर्षि विश्वामित्र की भूमिका करने का मौका मिला है.

उन्होंने कहा कि वो तपोभूमि से हैं और मुझे उनका अभिनय करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है. केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि मुझे खुशी और गर्व महसूस हो रहा है कि मैं ऋषि विश्वामित्र की भूमिका निभा रहा हूं. उन्होंने यह भी कहा कि इस मंचन से पूरी दुनिया में यह संदेश जाएगा की भगवान राम को उनके गुरु विश्वामित्र ने अच्छी शिक्षा दी.

मेरे लिए यह सौभाग्य की बात- केंद्रीय मंत्री
दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि भगवान राम के गुरु महर्षि विश्वामित्र की भूमिका निभाने का मौका मिला. उन्होंने कहा कि वो तपोभूमि से हैं और मुझे उनका अभिनय करने का मौका मिला है. बीजेपी सांसद ने कहा कि यह दशहरा, दुर्गा पूजा, दीपावली खास है. गौरतलब है कि बिहार का बक्सर महर्षि विश्वामित्र की तपोभूमि है और केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे यहीं से बीजेपी सांसद हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >