Union Cabinet Meeting: मोदी सरकार ने ‘वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन’ और प्राकृतिक खेती पर राष्ट्रीय मिशन को दी मंजूरी

Union Cabinet Meeting: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने सोमवार को कई बड़े फैसले लिए. जिसमें प्राकृतिक खेती पर राष्ट्रीय मिशन को मंजूरी दी. साथ ही वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन को भी कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी.

Union Cabinet Meeting: केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है. आज इस संबंध में एक बड़ा फैसला लिया गया है – राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन. यह एक पथ-प्रदर्शक निर्णय है, जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हमारे देश में भूमि को रसायनों से मुक्त रखने की बड़ी आवश्यकता है. इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 2,481 करोड़ रुपये है.

वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन को मंजूरी

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट के एक और फैसले के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया, युवाओं और छात्रों के लिए, आज जो सबसे बड़ा फैसला लिया गया है, वह है – वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन. हम सभी जानते हैं कि शोध के लिए – उच्च गुणवत्ता वाले प्रकाशनों की आवश्यकता होती है जो बहुत महंगे होते हैं और इसलिए पीएम ने इसे एक नए रूप में बदल दिया है. सभी विश्वविद्यालय अपने संसाधनों को साझा करेंगे – सभी विश्व प्रसिद्ध पत्रिकाएं लाई जाएंगी, उनका सब्सक्रिप्शन लिया जाएगा और फिर देश के सभी शैक्षणिक संस्��ानों को उपलब्ध कराया जाएगा. इस पर लगभग 6,000 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है.

Also Read: Cabinet Decision PAN 2.0: केंद्र सरकार ने दी PAN 2.0 और दो पनबिजली परियोजनाओं को मंजूरी, जानिए कैबिनेट के अहम फैसले

मंत्रिमंडल ने अटल इनोवेशन मिशन को मार्च, 2028 तक जारी रखने को मंजूरी दी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सोमवार को नीति आयोग की प्रमुख पहल अटल इनोवेशन मिशन (एआईएम) को 31 मार्च, 2028 तक जारी रखने की मंजूरी दी. इसमें कार्य का दायरा बढ़ाते हुए कुल 2,750 करोड़ रुपये के बजट के साथ इसकी मंजूरी दी गयी है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, एआईएम 2.0 विकसित भारत की दिशा में एक कदम है. इसका उद्देश्य भारत के वाइब्रेंट इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप इनोवेशन को बढ़ाना और मजबूत करना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >