Union Budget 2025: ‘सब कुछ बिहार को दे दिया’, बजट 2025-26 पर फूटा विपक्ष का गुस्सा

Union Budget 2025 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए शनिवार को आम बजट पेश की. जिसमें उन्होंने बिहार के लिए अपना पिटारा खोल दिया. सत्ता पक्ष जहां बजट की तारीफ करती नहीं थक रही है, वहीं विपक्ष ने इसे 10 साल का सबसे कमजोर बजट करार दे दिया है.

Union Budget 2025 : कांग्रेस ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘बिहार को पूरा दे दिया.’ कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने केंद्रीय बजट 2025 की आलोचना करते हुए दावा किया कि “बिहार जहां इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, को घोषणाओं का खजाना मिला है, जबकि आंध्र प्रदेश का नजरअंदाज किया गया है. कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “यह पिछले 10 सालों का सबसे कमजोर बजट है.”

कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम बोले- हम विवरण पर गौर करेंगे फिर देंगे बयान

कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा, “बजट के बारे में कोई भी समझदारी भरा बयान देने से पहले हम इसके विवरण पर गौर करें. क्योंकि बजट हमेशा ही विवरणों में उलझा रहता है और हम केवल वित्त मंत्री के भाषण को सुनकर कोई भी निर्णय नहीं ले सकते. कई नए प्रस्ताव आए हैं, लेकिन हमें यह भी देखना चाहिए कि पिछले बजट में घोषित प्रस्तावों का क्या हुआ. पिछले बजट में भी कुछ बड़ी योजनाओं की घोषणा की गई थी. तो उनकी स्थिति क्या है?.

यह भी पढ़ें: Budget 2025: इनकम टैक्स में बड़ा बदलाव, 12 लाख तक की कमाई पर कोई टैक्स नहीं

पिछले बजट में जो दिया गया था, उसे इस बार दोहराया गया : तेजस्वी यादव

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, ” उन्होंने बिहार को विशेष पैकेज देने की बात नहीं की. मुझे यकीन नहीं है कि वे बिहार को विशेष राज्य का दर्जा भी देंगे या नहीं. आज का बजट बिहार के साथ अन्यायपूर्ण था. पिछले बजट में जो दिया गया था, उसे इस बार दोहराया गया है. ट्रेन का किराया महंगा हो रहा है. उसमें कोई राहत नहीं दी गई है.”

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के बिहार दौरे से पहले NDA ने मिडिल क्लास को साधा, टैक्स छूट का विधानसभा चुनाव में दिखेगा असर?

शत्रुघ्न सिन्हा बोले टैक्स में छूट 15 लाख होनी चाहिए थी

केंद्रीय बजट 2025 पर टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, “बिहार मेरी ताकत है और मुझे बिहार के लिए प्रावधान देखकर अच्छा लगा, लेकिन अभी चुनाव का समय भी है, तो क्या यह बिहार को आगे ले जाने वाला चुनावी बजट था? बिहार में बुनियादी ढांचे का विकास अच्छा है, लेकिन क्या यह पर्याप्त है? पहले बताए गए बड़े विशेष पैकेजों का क्या हुआ? बिहार को ध्यान में रखते हुए यह बजट लॉलीपॉप जैसा लगता है. अब वेतनभोगी वर्ग की बात करें तो छूट 12 लाख की जगह 15 लाख होनी चाहिए थी, लेकिन फिर भी हम इसकी सराहना करते हैं. अभी भी बहुत सी चीजों का अध्ययन करने की जरूरत है.”

यह भी पढ़ें: Budget 2025: बिहार के बिहटा में बनेगा ब्राउन फील्ड एयरपोर्ट, बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया ऐलान

बिहार को क्या मिला?

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट में बिहार के अपना खजाना खोल दिया. उन्होंने मखाना बोर्ड की स्थापना, पश्चिमी कोसी नहर के लिए वित्तीय सहायता और आईआईटी पटना की क्षमता में विस्तार सहित कई अन्य घोषणाएं कीं. बिहार में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों के निर्माण के अलावा राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमिता और प्रबंधन संस्थान की स्थापित की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >