जल्द ही देवभूमि उत्तराखंड में लागू किया जाएगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, सीएम पुष्कर सिंह धामी का ट्वीट

न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) रंजना प्रकाश देसाई ने कहा कि उत्तराखंड के लिए प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का मसौदा तैयार हो चुका है. जानें सीएम पुष्कर सिंह धामी ने क्या किया ट्वीट

यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी UCC की चर्चा इन दिनों पूरे देश में हो रही है. मामले पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान आया है. उन्होंने कहा है कि सरकार बनने के बाद हमने सबसे पहला फैसला ही समान नागरिक सहिंता का लिया था. इसके लिए हमने कमेटी का गठन किया जिसमें लगभग 2 लाख 20 हजार से ज्यादा लोगों से बात कर कमेटी ने अपना संकलन किया है. हम इसे जल्द लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.

सीएम पुष्कर धामी का ट्वीट

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि प्रदेशवासियों से किये गये वादे के अनुरूप आज 30 जून को समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार करने हेतु बनायी यी समिति ने अपना कार्य पूरा कर लिया है…जल्द ही देवभूमि उत्तराखण्ड में #UniformCivilCode लागू किया जाएगा…जय हिन्द, जय उत्तराखण्ड!


समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार

इधर, न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) रंजना प्रकाश देसाई ने शुक्रवार को मामले पर जानकारी दी. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लिए प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का मसौदा तैयार हो चुका है और इसे जल्द ही राज्य सरकार को सौंपने का काम किया जाएगा. यहां चर्चा कर दें कि उत्तराखंड सरकार ने पिछले साल विशेषज्ञों की समिति गठित की थी. इस समिति का प्रमुख देसाई को बनाया गया था. देसाई ने यूसीसी को लेकर कहा कि पैनल ने सभी प्रकार की राय और चुनिंदा देशों के वैधानिक ढांचे सहित विभिन्न विधानों एवं असंहिताबद्ध कानूनों को ध्यान में रखते हुए मसौदा तैयार किया है.

Also Read: यूनिफॉर्म सिविल कोड पर ‘आप’ के बाद अब उद्धव ठाकरे गुट का भी मोदी सरकार को मिला साथ

न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) रंजना प्रकाश देसाई ने मामले को लेकर मीडिया से बात की और कहा कि मुझे आपको यह जानकारी देते हुए काफी खुशी हो रही है कि उत्तराखंड के लिए प्रस्तावित समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार हो चुका है. प्रारूप संहिता के साथ समिति की रिपोर्ट जल्द ही प्रकाशित की जाएगी और उत्तराखंड सरकार को सौंप दी जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >