India Pakistan Conflict : समुद्र के अंदर दुश्मनों का काल बनेगी नौसेना, वीडियो में देखें कैसे

India Pakistan Conflict : भारत ने पानी के अंदर की उन्नत नौसैनिक सुरंग का टेस्ट किया है. पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह टेस्ट किया गया जो सफल रहा. इसका वीडियो भी सामने आया है. देखें क्या नजर आ रहा है वीडियो में खास.

India Pakistan Conflict : पाकिस्तान से जारी तनाव के बीच नौसेना ने एक टेस्ट किया. जानकारी के अनुसार, भारत ने आधुनिक जंगी जहाजों और पनडुब्बियों के खिलाफ नौसेना की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए डिजाइन की गई पानी के नीचे की ‘नौसैनिक सुरंग’ का टेस्ट किया जो सफल रहा. पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह घटनाक्रम सामने आया है. रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय नौसेना ने स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित ‘मल्टी-इंफ्लुएंस ग्राउंड माइन (एमआईजीएम)’ का सफल परीक्षण किया.  देखें वीडियो.

रक्षा मंत्री कार्यालय ने क्या दी जानकारी

रक्षा मंत्री कार्यालय / RMO India @DefenceMinIndia ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर जानकारी दी. वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया कि DRDO और नौसेना ने स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित मल्टी-इन्फ्लुएंस ग्राउंड माइन (MIGM) की सफलतापूर्वक लड़ाकू फायरिंग (कम विस्फोटक के साथ) की. रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने इस उपलब्धि के लिए DRDO, भारतीय नौसेना और उद्योग को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि यह प्रणाली भारतीय नौसेना की समुद्री युद्ध क्षमताओं को और बढ़ाएगी.

वीडियो में क्या आ रहा है नजर

रक्षा मंत्री कार्यालय द्वारा वीडियो जारी किया गया है. इसमें नजर आ रहा है कि पानी के अंदर फायरिंग हो रही है. इसके बाद पानी में हलचल पैदा हो जाती है. पानी के अंदर से लहर बाहर की ओर आ रही है. इसपर सोशल मीडिया यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि मुझे गर्व महसूस होता है एक हिंदुस्तानी होने पर, एक हिंदू होने पर और मोदी जी पर….नौसेना पर भी गर्व होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >