Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में बेकाबू एसयूवी ने महिला की जान ली, 17 साल की लड़की हिरासत में

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा एक्सीडेंट मामले में 17 साल की नाबालिग लड़की को हिरासत में ले लिया गया है.

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में एक पैदल यात्री को एसयूवी से टक्कर मारने और उसकी मौके पर ही मौत हो जाने के आरोप में 17 वर्षीय एक लड़की को हिरासत में लिया गया है. बिसरख इलाके के सीसीटीवी फुटेज में बुधवार सुबह एक महिला सड़क के किनारे चल रही थी, तभी एक तेज रफ्तार एसयूवी सामने आ गई. कार एक ट्रैक्टर को ओवरटेक करती हुई दिखाई दे रही है, तभी चालक का नियंत्रण खो जाता है और कार तेज गति से एक तरफ मुड़ जाती है और महिला से टकरा जाती है. महिला एसयूवी के साथ घसीटती चली जाती है और वह और कार एक खंभे से टकरा जाती है.

इसे भी पढ़ें: लद्दाख के डेमचोक में भारतीय सेना ने गश्त शुरू की, देपसांग में भी जल्द

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना बिसरख में सीआरसी सोसायटी के पास हुई. इस घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया. वहीं पीड़िता शिल्पी (27 वर्षीय) जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के जटपुरा की रहने वाली थी और एक निर्माण स्थल पर काम करने जा रही थी, की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया और चालक की तलाश शुरू कर दी. 17 वर्षीय लड़की को शुक्रवार को हिरासत में लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अमन कुमार पाण्डेय डिजिटल पत्रकार हैं। राजनीति, समाज, धर्म पर सुनना, पढ़ना, लिखना पसंद है। क्रिकेट से बहुत लगाव है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका के यूपी डेस्क पर बतौर ट्रेनी कंटेंट राइटर के पद अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में प्रभात खबर के नेशनल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >