Video: जूली-जूली गाने पर अंकल-आंटी ने किया धमाकेदार डांस, आपने देखा क्या?

Video: सोशल मीडिया में एक वीडियो इस समय तहलका मचा रहा है. जिसमें एक अंकल और आंटी बॉलीवुड गाने पर धमाकेदार डांस करते दिख रहे हैं.

Video: पिछले साल सोशल मीडिया में एक अंकल खुब वायरल हुए थे. बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा के फेमस गाने ‘आपके आ जाने से’ पर अंकल ने बेहतरीन डांस किया था. डब्बू अंकल के नाम से फेमस संजीव श्रीवास्तव इतने वायरल हो गए थे कि उनकी चर्चा बॉलीवुड अभिनेताओं के बीच होने लगी थी. डब्बू अंकल अपने डांस से इतने फेमस हुए कि कुछ ही दिनों में वो स्टार हो गए. कुछ उसी तरह सोशल मीडिया में एक अंकल-आंटी का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें दोनों सीनियर कपल डांस करते दिख रहे हैं. बॉलीवुड गाने ‘जूली-जूली’ गाने पर अंकल-आंटी के डांस को जो भी देख रहा, तारीफ किए बिना नहीं रह रहा है.

‘जूली-जूली जॉनी का दिल तुझपे आया जूली’ गाने पर अंकल-आंटी ने बांधा समा

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे अंकल-आंटी महाराष्ट्र के रहने वाले हैं. दोनों ने एक फैमली फंक्शन में बॉलीवुड गोने ‘जूली-जूली जॉनी का दिल तुझपे आया जूली’ गाने पर ऐसा डांस किया, जिसे देखकर सभी खुश हो गए. टी शर्ट पहनकर अंकल और पीली साड़ी में आंटी ने जोरदार डांस किया. डांस करते-करते दोनों एक-दूसरे को हग भी कर लेते हैं, जिसे देखकर फैमली वाले जमकर ताली बजाते हैं. अब अंकल-आंटे के वीडियो में देखकर सोशल मीडिया में यूजर्स भी जमकर एन्जॉय कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Mahakumbh Viral Video: महाकुंभ में खुले में शौच वाली रील से खलबली, वायरल वीडियो पर महिला को यूजर्स कर रहे ट्रोल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >