Udaipur Wedding : किसकी शादी में शामिल होने भारत पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर?

Udaipur Wedding : राजस्थान के उदयपुर में एक इंडस्ट्रियलिस्ट की बेटी की शादी होने वाली है. यह शादी बहुत ही भव्य होने वाली है. इसमें दुनियाभर की कई प्रमुख हस्तियां आने वालीं हैं. इनमें एक नाम ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर का भी है जो भारत पहुंच चुके हैं.

Udaipur Wedding : अमेरिका के मशहूर इंडस्ट्रियलिस्ट राजू रामलिंगा मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना की शादी उदयपुर में हो रही है. इस भव्य समारोह में हॉलीवुड, बॉलीवुड, राजनीति और उद्योग जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर शुक्रवार को उदयपुर पहुंचे, जिन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच लीला पैलेस ले जाया गया. फिल्म निर्माता करण जौहर और अभिनेता वरुण धवन भी शादी में शामिल होने के लिए यहां पहुंच चुके हैं.

इस ‘भव्य’ विवाह की तैयारियों में लगे लोगों के मुताबिक शादी में हॉलीवुड और बॉलीवुड की हस्तियों के अलावा राजनीति तथा उद्योग जगत के दिग्गज भी शामिल होंगे. लगभग 600 मेहमानों में अभिनेता ऋतिक रोशन और रणबीर कपूर भी शामिल होंगे. शाहिद कपूर, माधुरी दीक्षित, कृति सेनन और जैकलीन फर्नांडीज उदयपुर आ चुके हैं. जेनिफर लोपेज को भी निमंत्रण भेजा गया है.

शादी के विभिन्न कार्यक्रम उदयपुर सिटी पैलेस के माणक चौक में

नेत्रा मंटेना की शादी भारतीय मूल के वामसी गडिराजू से हो रही है. विवाह समारोह के कार्यक्रम 21 नवंबर से शुरू है जो 24 नवंबर तक चलेगा. ट्रंप जूनियर ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल और गुजरात के जामनगर में वन्यजीव संरक्षण सेंटर ‘वनतारा’ का दौरा किया. शादी के विभिन्न कार्यक्रम उदयपुर सिटी पैलेस के माणक चौक और जनाना महल के साथ-साथ जगमंदिर और द लीला पैलेस होटल में होने हैं. ‘द लीला पैलेस’ होटल को मेहमानों के स्वागत के लिए शानदार लाल ‘थीम’ पर सजाया गया है.

नेत्रा मंटेना कौन हैं?

नेत्रा मंटेना अमेरिका के दवा क्षेत्र के दिग्गज उद्योगपति राजू रामलिंगा मंटेना और पद्मा मंटेना की बेटी हैं. वह वामसी गडिराजू के साथ परिणय सूत्र में बंधेंगी जो मूल रूप से दक्षिण भारत के हैं और कई वर्ष से अमेरिका में बसे हुए हैं. विवाह समारोह में कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने के मद्देनजर शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है.

हल्दी की रस्म 22 नवंबर को

सिटी पैलेस के जनाना महल में 21 नवंबर को ‘म्यूजिक नाइट’ हुई. हल्दी की रस्म 22 नवंबर को होगी. इसके बाद 23 नवंबर की सुबह जगमंदिर में विवाह समारोह होगा और उसी शाम प्रीतिभोज होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >