UCC बिल MP में हुआ पास, मंत्री सारंग बोले- चार शादी और हलाला पर लगेगी रोक

Vishvas Sarang : मध्य प्रदेश विधानसभा में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल पास हो गया है. इस बिल के पास होने से राज्य में महिलाओं को अत्याचार और उत्पीड़न से मुक्ति मिलने का दावा किया जा रहा है. बहुविवाह और हलाला जैसी पुरानी प्रथाओं पर रोक लगेगी, जिससे सभी नागरिकों के लिए समानता सुनिश्चित होगी.

Vishvas Sarang : मध्य प्रदेश विधानसभा में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल पास होने के बाद प्रदेश की राजनीति में नई बहस शुरू हो गई है. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, बिल पारित होने पर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि अब राज्य में महिलाओं को अत्याचार और उत्पीड़न का सामना नहीं करना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि कोई भी पुरुष चार बार शादी नहीं कर सकेगा और 'हलाला' जैसी पुरानी तथा गलत प्रथाओं पर रोक लगेगी. राज्य सरकार का दावा है कि इस कानून से सभी नागरिकों के लिए समानता और एकरूपता सुनिश्चित होगी.

पुराने विवादों से जुड़ा UCC का मुद्दा

देश में समान नागरिक संहिता की मांग कई दशकों से उठती रही है. तीन तलाक को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले और केंद्र सरकार द्वारा कानून बनाने के बाद UCC का मुद्दा और तेज हो गया था. उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना, जिसने UCC लागू किया. अब मध्य प्रदेश ने भी इस दिशा में कदम उठाते हुए महिलाओं के अधिकारों और समान कानून की बात को आगे बढ़ाया है.

सरकार और विपक्ष आमने-सामने

मध्य प्रदेश सरकार का कहना है कि UCC किसी धर्म के खिलाफ नहीं, बल्कि सभी नागरिकों को समान अधिकार देने वाला कानून है. वहीं विपक्ष का आरोप है कि ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर सभी पक्षों से व्यापक चर्चा और सहमति जरूरी है. हालांकि, बीजेपी इसे महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुधार की दिशा में ऐतिहासिक फैसला बता रही है.

अब आगे क्या होगा?

विधानसभा से बिल पास होने के बाद अब आगे की संवैधानिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी. यदि यह कानून लागू होता है तो विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और पारिवारिक मामलों में सभी नागरिकों के लिए एक समान नियम लागू होंगे. इस फैसले का असर सिर्फ मध्य प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश की राजनीति और अन्य राज्यों में भी देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें- बीजेपी पर सपा का वार : अखिलेश बोले- NEET पर चीट करके खुद फंसी सरकार, युवाओं पर बर्बरता नहीं होगी बर्दाश्त


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >