दो सगी बहनों को मिला 'राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार', राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में नर्सिंग प्रोफेशनलों को वर्ष 2022 और 2023 के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार वितरण किया. मेजर जनरल स्मिता देवरानी और ब्रिगेडियर अमिता देवरानी दोनों सगी बहनों को मिला राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में नर्सिंग प्रोफेशनलों को वर्ष 2022 और 2023 के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार वितरण किया. इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने सैन्य नर्सिंग सेवा (एमएनएस) के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) मेजर जनरल स्मिता देवरानी और ब्रिगेडियर एमएनएस, मुख्यालय, दक्षिणी कमान ब्रिगेडियर अमिता देवरानी को वर्ष 2022 के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार से सम्मानित किया. आपको बताएं कि, मेजर जनरल स्मिता देवरानी और ब्रिगेडियर अमिता देवरानी दोनों सगी बहनें हैं.


इसलिए मिलता है राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार

आपको बताएं, राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार की स्थापना भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा वर्ष 1973 में नर्सों और नर्सिंग प्रोफेशनलों द्वारा समाज को प्रदान की गई सराहनीय सेवाओं के सम्मानस्‍वरूप की गई थी.

वर्ष 2022 और 2023 के लिए 30 नर्सिंग पेशेवरों को मिला सम्मान 

वर्ष 2022 के लिए असम, महराष्ट्र, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, मेघालय, अरूणाचल प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, लक्षद्वीप, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु और उत्तराखंड से 15 नर्सिंग पेशेवरों को पुरस्कार दिये गए हैं. वहीं, वर्ष 2023 के लिए अंडमान निकोबार द्वीपसमूह, बिहार, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, सिक्किम, पंजाब, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर, केरल, महाराष्ट्र, मणिपुर, मिजोरम और पुदुचेरी से 15 नर्सिंग पेशेवरों को पुरस्कार प्रदान किये गए.

Also Read: रूस का ”न्यूक्लियर टाइटैनिक” जिसे ”तैरता हुआ चेर्नोबिल” कहा जा रहा है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >