ट्विशा शर्मा केस: CBI ने सास गिरिबाला सिंह को किया गिरफ्तार; कल कोर्ट में पेशी

Twisha Sharma Death Case: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी सास और पूर्व जस्टिस गिरिबाला सिंह को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया. मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने बुधवार को गिरिबाला की अग्रिम जमानत रद्द कर दी थी.

Twisha Sharma Death Case: सीबीआई की एक टीम ने गिरिबाला सिंह को हिरासत में लेने से पहले भोपाल के बाग मुगलिया एक्सटेंशन में उनके आवास पर उनसे घंटों पूछताछ की. उसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. अब सीबीआई की टीम शुक्रवार 29 मई को उन्हें कोर्ट में पेश करेगी. CBI ने प्रधान जिला न्यायाधीश (DJ) मनोज कुमार श्रीवास्तव को गिरिबाला सिंह की गिरफ्तारी के बारे में सूचित कर दिया है. ट्विशा के वकील पति समर्थ सिंह पहले से ही केंद्रीय एजेंसी की हिरासत में है.

दोनों आरोपियों को आमने-सामने बैठक बयान दर्ज करेगी सीबीआई

सीबीआई दोनों आरोपियों के बयानों के संबंध में आमना-सामना कराकर उनसे हिरासत में पूछताछ करने की योजना बना रही है, ताकि 12 मई को 33 वर्षीय ट्विशा की मौत से संबंधित परिस्थितियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके.

15 मई को सत्र अदालत ने गिरिबाला सिंह को दी थी जमानत, हाई कोर्ट ने किया रद्द

मामले में एक सत्र अदालत ने 15 मई को पूर्व जिला न्यायाधीश गिरिबाला को अग्रिम जमानत दे दी थी. उन पर और उनके बेटे समर्थ पर दहेज उत्पीड़न से संबंधित आरोप हैं. हालांकि, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने बुधवार को अग्रिम जमानत रद्द कर दी.

25 मई को सीबीआई ने ट्विशा मौत मामले को अपने हाथ में लिया

सीबीआई ने सोमवार 25 मई को औपचारिक रूप से ट्विशा की मौत की जांच अपने हाथ में ले ली थी. ट्विशा अपने ससुराल में 12 मई को कथित तौर पर फंदे से लटकी मिली थीं. सीबीआई ने राज्य पुलिस की प्राथमिकी को फिर से दर्ज किया है जिसमें समर्थ और गिरिबाला को आरोपी बनाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >