Jammu-Kashmir: जम्मू के नरवाल में आतंकी हमला, दो बम विस्फोट में 6 घायल, पूर्व विधायक के घर पर भी धमाका

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक पूर्व विधायक के घर पर विस्फोट की सूचना मिली है. सुरनकोट के पूर्व विधायक चौधरी मोहम्मद अकरम ने कहा कि यह घटना शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे लसाना गांव में हुई और उनका परिवार इसमें बाल-बाल बचा.

जम्मू-कश्मीर से बम विस्फोट की कई खबरें इस समय आ रही हैं. जम्मू के नरवाल में दो बम विस्फोट हुए, जिसमें 6 लोग घायल हो गये. जबकि पूंछ में एक पूर्व विधायक के घर पर धमाका हुआ. जिसमें विधायक और उनके परिवार के लोग बाल-बाल बच गये.

जम्मू में विस्फोट के बाद इलाके की घेराबंदी

जम्मू के नरवाल में दो बम विस्फोट की घटना के बाद इलाके की घेराबंदी की गयी है. जम्मू जोन के एडीजीपी मुकेश सिंह ने कहा, जम्मू में दो बम विस्फोट हुए, जिसमें 6 लोग घायल हो गये.

पूर्व विधायक के घर पर बम विस्फोट, बाल-बाल बचे

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक पूर्व विधायक के घर पर विस्फोट की सूचना मिली है. सुरनकोट के पूर्व विधायक चौधरी मोहम्मद अकरम ने कहा कि यह घटना शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे लसाना गांव में हुई और उनका परिवार इसमें बाल-बाल बचा, क्योंकि छर्रे उनके मकान के कई कमरों की छत को पार कर गए.

Also Read: Bharat Jodo Yatra: ‘BJP की नीतियों ने बड़े पैमाने पर बेरोजगारी पैदा की’, जम्मू-कश्मीर में बोले राहुल गांधी

विस्फोट की घटना के समय घर पर नहीं थे पूर्व विधायक

पूर्व विधायक अकरम ने बताया, मैं घटना के समय घर पर नहीं था. बाद में, मुझे पता चला कि एक शक्तिशाली विस्फोट हुआ है, जिसके बाद कुछ गोलियां चलीं. घटना के तुरंत बाद पुलिस और सेना के अधिकारी मेरे घर आए और वे मामले की जांच कर रहे हैं.

अकरम ने पिछले साल कांग्रेस से दिया था इस्तीफा

अकरम ने पिछले साल जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद के साथ एकजुटता में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन बाद में उन्होंने आजाद की डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी से खुद को दूर कर लिया.

पूर्व विधायक ने विस्फोट की गहन जांच की मांग की

घर पर विस्फोट की घटना होने के बाद पूर्व कांग्रेसी नेता और विधायक चौधरी मोहम्मद अकरम मामले की गहन जांच करने की मांग की.

घटनास्थल से 12 बोर की बंदूक के कारतूस मिले

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल से 12 बोर की बंदूक के खाली कारतूस मिले हैं. उन्होंने बताया, हमें पूर्व विधायक के घर के पास एक विस्फोट के बारे में पता चला और हम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. मौके पर एक हैलोजन लाइट क्षतिग्रस्त पाई गई और 12 बोर की बंदूक के खाली कारतूस मिले. अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >