Tripura election: 2016-18 के बीच 250 से अधिक भाजपा नेताओं की हुई हत्या, त्रिपुरा में गरजे गृह मंत्री अमित शाह

त्रिपुरा के खोवाई में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, भाजपा सरकार त्रिपुरा में अपराध दर में 30% की कमी आई है. हमने कभी किसी सीपीएम कार्यकर्ता को निशाना नहीं बनाया, लेकिन 2016-18 के बीच 250 से अधिक भाजपा कार्यकर्ता मारे गए.

विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर गृह मंत्री अमित शाह त्रिपुरा में ताबड़तोड़ रैली कर रहे हैं. उन्होंने पूर्व की सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाये और भाजपा सरकार के काम की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा, कांग्रेस और कम्युनिस्ट इकट्ठा होकर फिर से त्रिपुरा को तबाह करने के लिए निकले हैं.

भाजपा सरकार में त्रिपुरा में कम हो रहे अपराध

त्रिपुरा के खोवाई में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, भाजपा सरकार त्रिपुरा में अपराध दर में 30% की कमी आई है. हमने कभी किसी सीपीएम कार्यकर्ता को निशाना नहीं बनाया, लेकिन 2016-18 के बीच 250 से अधिक भाजपा कार्यकर्ता मारे गए.

कम्युनिस्ट शासन क्रिमिनलों का शासन था : शाह

त्रिपुरा के खोवाई में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, कम्युनिस्ट शासन क्रिमिनलों(अपराधियों) का शासन था और कांग्रेस का शासन भ्रष्ट शासन था.

Also Read: त्रिपुरा चुनाव 2023: ‘पहले पूरा पूर्वोत्तर गूंजता था बम धमाकों से’, अमित शाह ने विरोधियों पर किया हमला

टिपरा मोथा की कांग्रेस, माकपा के साथ गुप्त सहमति है: शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि पूर्ववर्ती राजपरिवार के वंशज प्रद्योत माणिक्य देबबर्मा के नेतृत्व वाले टिपरा मोथा की कांग्रेस और माकपा के साथ गुप्त सहमति है. शाह ने संतिरबाजार क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो मुख्यमंत्रियों ने त्रिपुरा की सुरक्षा सुनिश्चित की है, जो पहले सीमा पार से घुसपैठ और उग्रवाद से पीड़ित था. उन्होंने कहा, कांग्रेस और कम्युनिस्टों ने 50 साल से अधिक समय तक त्रिपुरा पर शासन किया, फिर भी कोई विकास नहीं हुआ. कांग्रेस ने आपको ‘अंधकार’ दिया, लेकिन हमने (भाजपा) आपको अधिकार दिया है.

टिपरा मोथा 60 में से 42 सीट पर लड़ेगी चुनाव

वर्ष 2021 में त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (टीटीएएडीसी) का चुनाव जीतने वाली नवगठित क्षेत्रीय पार्टी टिपरा मोथा ने 16 फरवरी को होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में अकेले उतरने का फैसला किया है और वह 60 में से 42 सीट पर लड़ेगी. त्रिपुरा में लगभग 20 जनजातीय बहुल सीट हैं, और ये पूर्वोत्तर राज्य में सत्ता की कुंजी हैं.

माकपा 43 सीट पर लड़ेगी चुनाव

सीट समायोजन के तहत माकपा 43 सीट पर चुनाव लड़ेगी, और इसकी वाम मोर्चा सहयोगी फॉरवर्ड ब्लॉक, आरएसपी तथा भाकपा एक-एक सीट पर चुनाव लड़ेंगी. वाम मोर्चा पश्चिमी त्रिपुरा के रामनगर निर्वाचन क्षेत्र में एक निर्दलीय उम्मीदवार का भी समर्थन कर रहा है. वहीं, कांग्रेस 13 सीट पर चुनाव लड़ेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >