त्रिपुरा चुनाव 2023: 'पहले पूरा पूर्वोत्तर गूंजता था बम धमाकों से', अमित शाह ने विरोधियों पर किया हमला

त्रिपुरा की रैली में भाजपा नेता अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यहां कांग्रेस और वाम दलों ने 50 साल तक शासन किया. क्या उनके राज में विकास हुआ. नहीं राज्य का विकास उनके शासन में नहीं हुआ.

त्रिपुरा की रैली में भाजपा नेता अमित शाह ने जमकर विरोधियों पर हमला किया. उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यहां कांग्रेस और वाम दलों ने 50 साल तक शासन किया लेकिन राज्य का विकास नहीं हुआ. जबकि हमने 4 लाख परिवारों को घर में पीने का पानी दिया. वामपंथी भाइयों ने 27 साल के अपने शासन में केवल 24 हजार परिवारों तक पीने का पानी पहुंचाया था.

आगे अमित शाह ने कहा कि अगर आप चाहते हैं कि राज्य में एक बार फिर से भाजपा कि सरकार बने तो कमल का बटन दबाइए. वामपंथियों ने आपको अंधकार दिया था हमने आपको अधिकार दिए हैं, हमने विनाश की जगह विकास और विवाद की जगह विश्वास दिया है. अब यहां सुरक्षा का वातावरण सुनिश्चित हो रहा है.

पहले पूरा पूर्वोत्तर बम धमाकों से गूंजता था

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में कैडर राज और टोला बाजी की परंपरा को समाप्त कर त्रिपुरा को विकास की राह पर आगे बढ़ाने का काम किया है. महिलाओं के खिलाफ अपराध में 50 फीसदी तक की कमी आयी है. उन्होंने कहा कि पहले पूरा पूर्वोत्तर बम धमाकों से गूंजता था अब यहां ट्रेन और हवाई जहाजों की आवाज आती है. हमने राज्य में सातवां वेतन आयोग लागू कर सभी कर्मचारियों के साथ न्याय करने का काम किया है.

Also Read: Tripura Election 2023: जानें कौन बनेगा त्रिपुरा का किंगमेकर, ‘टिपरा मोथा’ पर सबकी नजर

घुसपैठियों को अगर कोई रोक सकता है तो वो है भाजपा

शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमने परिवर्तन का वादा किया था… 5 साल में भाजपा ने शांति स्थापित करने का काम किया है. अब अगले 5 साल में त्रिपुरा को पूर्वोत्तर का सबसे विकसित राज्य बनाने का काम भाजपा करेगी. भाइयों… वामपंथियों को वोट देने का मतलब है फिर से हिंसा का शासन स्थापित करना. उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों को अगर कोई रोक सकता है तो भाजपा रोक सकती है, बाकी दल तो इन घुसपैठियों को वोटबैंक समझते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >