kal ka mausam : बिहार समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट,जानें पटना से दिल्ली तक कैसा रहेगा मौसम का हाल

Today weather forecast : 17 सितंबर को देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय रहने की संभावना है.हिमाचल प्रदेश से बिहार और राजस्थान तक बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है. जानें दिल्ली, यूपी, हरियाणा, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल समेत प्रमुख राज्यों का ताजा अपडेट.

17 सितंबर को देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय रहने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने का भी खतरा है.

Bihar ka mausam :बिहार में बारिश के साथ गरज-चमक का असर

  • बिहार में 17 सितंबर को कई जगहों पर बारिश हो सकती है. खासकर सुबह के समय कुछ इलाकों में बारिश के साथ गरज-चमक देखने को मिल सकती है. पटना की बात करें तो यहां सुबह हल्की बारिश के आसार हैं. इसके बाद मौसम में बादलों और धूप के बीच उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. पटना में दिन का तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

Delhi ka mausam :17 सितंबर को दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

  • राजधानी दिल्ली में भी 17 सितंबर को बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है. हालांकि पूरे दिन लगातार बारिश होने के बजाय अलग-अलग समय पर बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं. बारिश के साथ उमस का असर भी बना रह सकता है. ऐसे में घर से निकलने वाले लोगों के लिए मौसम का ताजा अपडेट देखना उपयोगी रहेगा.

Odisha ka mausam : ओडिशा और झारखंड में भी बारिश के आसार

  • मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पूर्वी भारत के कई हिस्सों में मानसून की गतिविधियां बनी रह सकती हैं. ओडिशा और झारखंड के कुछ इलाकों में बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवा की स्थिति बन सकती है. कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है. हालांकि भारी बारिश का असर हर जिले में एक जैसा नहीं होगा.

Himachal Pradesh ka mausam : हिमाचल प्रदेश में कई जगह बारिश

  • हिमाचल प्रदेश में 17 सितंबर को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मैदानी क्षेत्रों के अलावा निचले और मध्य पहाड़ी इलाकों में भी बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं. कुछ स्थानों पर बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिर सकती है. हालांकि पहाड़ी इलाकों में मौसम तेजी से बदलती रहती है इसलिए स्थानीय परिस्थितियों पर नजर रखना जरूरी होगा.

Rajasthan ka mausam : राजस्थान में गरज-चमक के आसार

  • राजस्थान में गुरुवार को कई जगह मौसम आंशिक रूप से साफ और धूप वाला रह सकता है, हालांकि कुछ इलाकों में अचानक गरज-चमक के साथ मौसम बदलने की संभावना है. सुबह के समय कुछ स्थानों पर ऐसी गतिविधियां ज्यादा देखने को मिल सकती हैं. मौसम विभाग के पूर्वानुमान में पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में गरज-चमक और बिजली को लेकर चेतावनी दी गई है.

Haryana ka mausam :हरियाणा में तेज हवा के साथ होगी बारिश

  • हरियाणा के कुछ हिस्सों में सुबह गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, इसके बाद बादलों के बीच धूप निकलने की संभावना है. राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है, जबकि कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है. बारिश के दौरान बिजली चमकने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

Paschim Bengal ka mausam : पश्चिम बंगाल में दोपहर बाद बदल सकता है मौसम

  • पश्चिम बंगाल में 17 सितंबर को मौसम आंशिक रूप से बादलों वाला रह सकता है. बीच-बीच में धूप निकलने के साथ दोपहर बाद कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है. राज्य में तापमान करीब 26 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

Uttar Pradesh ka mausam : उत्तर प्रदेश में गर्मी के बीच बारिश के आसार

  • उत्तर प्रदेश में 17 सितंबर को मौसम गर्म और आंशिक रूप से साफ रह सकता है. हालांकि दोपहर बाद कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज अलग रह सकता है. इसलिए स्थानीय स्तर पर जारी पूर्वानुमान को ध्यान में रखना ज्यादा उपयोगी होगा.

Uttarakhand ka mausam : उत्तराखंड में धूप के बीच बारिश

  • उत्तराखंड में 17 सितंबर को कई इलाकों में धूप और बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है. सुबह कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. दोपहर बाद भी कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है. पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के दौरान यात्रा करने वालों को स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की चेतावनियों पर ध्यान देना चाहिए.

ये भी पढ़ें: 17 नहीं, 18 सितंबर को रहेगी इस राज्य में विश्वकर्मा पूजा की छुट्टी, जानें बिहार, झारखंड और यूपी का ताजा अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गौतम कुमार

गौतम कुमार वर्तमान में प्रभात खबर से जुड़े पत्रकार और लेखक हैं. वे राजनीति, इतिहास, साहित्य, खेल, कानून, लोक संस्कृति और मनोरंजन जैसे विविध विषयों पर लिखते हैं. इसके साथ-साथ  ट्रेंडिंग, यूटिलिटी और वायरल हो रहे जरूरी विषयों पर भी लेखन करते हैं. रिपोर्टिंग या लेखन के दौरान उनका जोर केवल घटनाओं की जानकारी देने पर नहीं, बल्कि उसके पीछे की पृष्ठभूमि, सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भ और उसके प्रभाव को समझाने पर रहता है.

अपने पत्रकारिता करियर में गौतम कुमार ने RealisticMedia और दैनिक भास्कर जैसे मीडिया संस्थानों के साथ मिलाकर 2 साल से अधिक समय तक काम किया है. पत्रकारिता के अलावा उन्हें डिजिटल कंटेंट लेखन, वीडियो स्क्रिप्टिंग और डिजिटल प्रोडक्शन का अनुभव भी है.

किताबों, फिल्मों और कहानियों में उनकी विशेष रुचि है. वे मानते हैं कि अच्छी किताब या अच्छी फिल्म मिलने के बाद बाकी दुनिया कुछ देर इंतजार कर सकती है. यही रुचि उनके लेखन में भी दिखाई देती है, जहां वे खबर और घटनाओं के पीछे छिपी कहानी को समझने और पाठकों के सामने उसे सरल और संदर्भपूर्ण तरीके से रखने की कोशिश करते हैं.

गौतम मानते हैं कि किसी विषय पर लोगों की राय और उनका विचार अलग हो सकता है, संभव है नजरिया भी अलग हो, लेकिन सार्थक संवाद की शुरुआत इन्हीं अलग-अलग दृष्टिकोणों को समझने से होती है. इसलिए पाठक अपनी राय, सुझाव और विचार रखने के लिए उनसे सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़ सकते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >