शाम की न्यूज डायरी: CBI की चार्जशीट में जुड़ा मनीष सिसोदिया का नाम, पढ़ें आज की बड़ी खबरें

Today NewsWrap: शराब घोटाला मामले में सीबीआई की चार्जशीट में अब मनीष सिसोदिया का भी नाम जोड़ दिया गया है. अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में बड़ी चूक की खबर आयी है. बजरंग पुनिया ने दावा किया कि भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह द्वारा कथित रूप से यौन शोषण का शिकार हुई. पढ़ें बड़ी खबरें यहां

अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में बड़ी चूक, घर के पास उड़ाया गया ड्रोन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में बड़ी चूक की खबर सामने आ रही है. आम आदमी पार्टी यानी ‘आप’ की ओर से दावा किया गया है कि मुख्यमंत्री केजरीवाल के घर के पास एक ड्रोन उड़ता नजर आया है. विस्तृत खबर

अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में बड़ी चूक, घर के पास उड़ाया गया ड्रोन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में बड़ी चूक की खबर सामने आ रही है. आम आदमी पार्टी यानी ‘आप’ की ओर से दावा किया गया है कि मुख्यमंत्री केजरीवाल के घर के पास एक ड्रोन उड़ता नजर आया है. उनका घर नो फ्लाई जोन में आता है. मामले की खबर मिलते ही दिल्ली पुलिस जांच में जुट गयी है. पुलिस अब ड्रोन उड़ाने वाले शख्स की तलाश कर रही है. विस्तृत खबर

महिला पहलवानों को शिकायत वापस लेने के लिए किया जा रहा मजबूत, पैसे की पेशकश की गयी, बजरंग पुनिया का बड़ा आरोप

दिग्गज पहलवान बजरंग पुनिया ने मंगलवार को दावा किया कि भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह द्वारा कथित रूप से यौन शोषण का शिकार हुई एक नाबालिग सहित सात महिला पहलवानों को पुलिस शिकायत वापस लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है.  विस्तृत खबर

समस्तीपुर में टला बड़ा रेल हादसा, फुटओवर ब्रिज से टकराई मालगाड़ी, ट्रेन लेकर आगे निकल गया चालक…

बिहार के समस्तीपुर जिले में मालगाड़ी की एक बोगी फुटओवर ब्रिज के पिलर से टकरा गई. मामला समस्तीपुर-बरौनी रेलखंड के दलसिंहसराय स्टेशन का है. इस घटना की वजह से मालगाड़ी ट्रेन की बोगी का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. साथ ही पुल पर आवागमन बाधित हो गया. इस दुर्घटना के बाद रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है. विस्तृत खबर

झारखंड: बिहार से रांची जा रही बस को ट्रेलर ने चुटूपालू घाटी में मारी टक्कर, 2 यात्रियों की मौत, 14 रिम्स रेफर

चुटूपालू घाटी के गंडके मोड़ के पास मंगलवार की सुबह साढ़े पांच बजे ट्रेलर व बस में टक्कर हो गयी. इससे बस पर सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दर्जनों यात्री घायल हो गए. ट्रेलर चालक व खलासी समेत गंभीर रूप से घायल 14 लोगों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि बख्तियारपुर से रांची जा रही बदौनी नामक रात्रि सेवा यात्री बस को एक ट्रेलर ने टक्कर मार दिया. इससे बस अनियंत्रित होकर पलट गयी. हादसे के बाद कोहराम मच गया. विस्तृत खबर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >